Breaking News

दरभंगा » छात्र नेता अमन सक्सेना बने मिथिला स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता–

अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

छात्र नेता अमन सक्सेना बने मिथिला स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता–

कहा संगठन के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का करेंगे कार्य
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा 11 राष्ट्रीय कार्यकरणी का गठन बुधवार को एमएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य मोहन ने किया जिसमे मिथिला विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्र नेता अमन सक्सेना को राष्ट्रीय प्रवक्ता का कमान सौंपा गया हैं जिससे एमएसयू के सदस्यो में काफी उत्साह देखा जा रहा हैं सेकड़ो हजारों की संख्या में लोग छात्र नेता अमन सक्सेना को एमएसयू राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने पर बधाई दे रहे हैं मीडिया को संबोधित करते हुए एमएसयू के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता विधा भूषण राय ने बताया की बुधवार को किसी को भी इस बात का आशंका नहीं था की ऐसा कुछ होने वाला हैं लेकिन अचानक से छात्र नेता अमन सक्सेना के नाम का घोषणा होते ही संगठन के सदस्यो में काफी उत्साह देखने को मिला उन्होंने बताया अमन पिछले 6 सालो से क्षेत्र और छात्र के मुद्दे को लेकर संघर्ष करता आ रहा हैं पहले दरभंगा नगर अध्यक्ष फिर विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी फिर विश्वविद्यालय सचिव जिसके बाद 2 साल तक विश्वविद्यालय अध्यक्ष और 2 साल तक विश्वविद्यालय प्रभारी के रूप में सक्रिय रहे अमन अब तक लाखों छात्रों के लिए काम कर चुके हैं अमन सक्सेना के नेतृत्व में ही मिथिला विश्वविद्यालय का स्नातक से लेकर पीजी तक का सत्र नियमित करने के लिए सफल आंदोलन किया गया था पाग चादर को दीक्षांत समारोह में शामिल किया गया मिथिलाक्षर की लड़ाई हो या समय से परीक्षा रिजल्ट की बात हो सभी में ये अग्रणी भूमिका में रहे हैं जिसको देखते हुए इनको विश्वविद्यालय से सीधा राष्ट्रीय टीम में इनका चयन प्रवक्ता के रूप में किया गया हैं जिसकी आधिकारिक घोषणा एमएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य मोहन ने किया इस बाबत एमएसयू के नव निर्वाचित राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना ने कहा मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विचारधारा को जन जन तक पहुँचाना ही हमारा मुख्य उदेश्य होगा संगठन के कामो को मजबूती से सरकार मीडिया और लोगों के बीच रखने का होगा एमएसयू एक क्रांतिकारियों का फ़ौज हैं हजारों युवा मिथिला क्षेत्र के विकाश के लिए संघर्ष कर रहे हैं इसी करी को और भी आगे बढ़ाना होगा लड़ाई बहुत बड़ी हैं संघर्ष भी बहुत बड़ा करना होगा इसके लिए मिथिलावादी विचारधारा को जन जन तक पहुँचाना होगा पटना से दिल्ली तक क्रांति करना होगा तभी हमारे संघर्ष का जीत होगा राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाने जाने पर अमन सक्सेना ने एमएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य मोहन और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनाश भारद्वाज को धन्यवाद प्रेषित किया 11 सदस्यीय राष्ट्रीय कमिटी में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य मोहन राष्ट्रीय महासचिव प्रियेरंजन पाण्डेय कोषाध्यक्ष जीप सदस्य धीरज कुमार झा बिहार प्रभारी जीप सदस्य अमित कुमार ठाकुर राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना राष्ट्रीय महिला प्रभारी अनुपम झा सोशल मीडिया प्रभारी उदय नारायण झा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य धीरू मिश्रा पंकज कुमार कृष्णा झा को बनाया गया हैं सभी को संगठन के सदस्यो ने बधाई और शुभकामनायें दिया और उज्जवल भविष्य का कामना किया.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …