Breaking News

दरभंगा   महाराष्ट्र मे देवेन्द्र फडणवीश को मुख्यमंत्री के रुप मे शपथ लेने पर लहेरियासराय टावर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी के नेतृत्व मे विजयोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ।

दरभंगा   महाराष्ट्र मे देवेन्द्र फडणवीश को मुख्य

रिपोर्ट राजु सिंह दरभंगा news24live.com

मंत्री के रुप मे शपथ लेने पर लहेरियासराय टावर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी के नेतृत्व मे विजयोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की एँव एक-दुसरे को गुलाल लगाकर सरकार गठन को लेकर बधाई दी एँव लड्डू बाँटी गयी।
इस अवसर पर जिल हरि सहनी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप मे देवेन्द्र फडणवीस जी को शपथ लेने पर बधाई दी एँव कहा की यह प्रजातंत्र की जीत है। महाराष्ट्र में श्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में एक स्थिर सरकार बनेगी और महाराष्ट्र के विकास में तीव्रता आएगी।उन्होंने कहा की मैं सरकार गठन पर महाराष्ट्र की जनता को बधाई देता हूं और साथ ही देवेंद्र फडणवीस जी को बधाई देता हूँ।यह परिपक्व लोकतंत्र का परिणाम हमको देखने को मिला है। जिलाध्यक्ष ने कहा की महाराष्ट्र मे शिवसेना की हालत तो यह हो गयी है कि ना खुदा मिला ही ना विसाले सनम। ना इधर के रहे ना उधर के।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डाँ मुरारी मोहन झा ने कहा की मैं आश्वत हूँ की देवेन्द्र फडणवीस जी के नेतृत्व मे महाराष्ट्र मे विकास के नये आयाम गढ़े जाएंगे एँव समाज के हर वर्ग के जीवन मे सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा की देवेन्द्र फडणवीश महाराष्ट्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री बने है।
विजयोत्सव कार्यक्रम मे जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना,जिला उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक,जिला मंत्री राजेश रजंन,जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी,जिला कोषाध्यक्ष सचिन जैन,जिला सदस्यता प्रभारी विवेकानंद पासवान,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता,ज्योति कृष्ण झा,संजीव गुप्ता,संतोष पोद्दार,श्रवण महतो,रूद्रेश रूद्रम,मनोज कुमार झा मुन्ना,सुमित झा,अखिलेश राय,विनय दास,ललित मोहन झा,संगीता साह,गोविन्द झा,प्रेमकुमार मिश्र,सुधानंदन झा,दीपक झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे
मुकुन्द चौधरी,जिला मिडिया प्रभारी,भाजपा,दरभंगा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …