Breaking News

सीतामढ़ी » बाल शोषण के विरुद्ध सात दिवसीय जागरूकता अभियान के जागृति रथ को डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बाल शोषण के विरुद्ध सात दिवसीय जागरूकता अभियान के जागृति रथ को डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


सीतामढ़ी:- बचपन बचाओ आंदोलन, बाल कल्याण समिति एवं जिला प्रशासन के सहयोग से बाल शोषण के विरुद्ध सात दिवसीय जागरूकता अभियान के जागृति रथ को उप विकास आयुक्त विनय कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुबोध राउत, बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी , सीपीसी गठित गांव के शिव शंकर शर्मा, रोबिन कुमार, श्रवण ठाकुर एवं बाल समिति के बच्चे उपस्थित थे। उप विकास आयुक्त विनय कुमार ने बचपन बचाओ आंदोलन की इस अनूठी पहल की सराहना की वही बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुबोध राउत ने अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील करते हुए कहा की बाल शोषण मानवता पर कलंक है. एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी को बाल शोषण के खिलाफ आवाज को उठाना है. उस को जड़ से मिटाने के लिए हमें आगे आना है,जागृति रथ सात दिन तक जिला के शहर सहित 10 प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में भ्रमण कर लोगो को जागरूक करेगा. गौरतलब है कि नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी की संगठन बचपन बचाओ आंदोलन जिला प्रशासन के साथ मिलकर बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा हेतु कार्य कर रही है , संगठन के कार्यकर्ता पोस्टर के माध्यम से बच्चे के साथ किसी भी प्रकार के शोषण की जानकारी मिलने पर तुरंत बचपन बचाओ आंदोलन हेल्पलाइन नंबर 18001027222 सूचित करने साथ ही बाल विवाह, बाल तस्करी और बाल मजदूरी से होने वाले दुष्परिणामों से लोगों को अवगत करा कर इसे समाप्त करने के लिए जागरूक करेंगे।

Check Also

• 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य  • वरीय अधिकारी द्वारा 04 गैस एजेंसियों एवं 18 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक …