सीपीआई जिला परिषद् की बैठक में जनसमस्याओ पर की गई गहन चिन्तन

विधान परिषद् चुनाव में महागठबंधन की जीत के लिये सीपीआई ने कसी कमर
दरभंगा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) जिला परिषद् की बैठक जिला कार्यालय में का० शत्रुघ्न झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनसमस्याओ पर गहन चिन्तन किया गया। जिला में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं पर दुःख व्यक्त करते हुए निकम्मी प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया गया। विधान परिषद् चुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने हेतु रणनीति बनाई गई। 22 मार्च को जनसमस्याओ व जिला में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं के खिलाफ जिला सामाहरणालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। 10 मार्च को छात्र-नौजवानों का रोजगार सहित विभिन्न मांगो को लेकर विधानसभा मार्च व महिला सुरक्षा को लेकर बिहार महिला समाज के द्वारा राजभवन मार्च मे जिला से साथियों की अच्छी भागीदारी का निर्णय लिया गया।
बैठक में पार्टी के राज्य सचिव पूर्व विधायक रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि नीतिश कुमार के राज्य में सत्ता संरक्षण में अपराध बढ़ रहे हैं। इस सरकार में जनता त्राहिमाम कर रही हैं। बेरोजगारी अपने चरमसीमा पर है। छात्र-नौजवानों का आक्रोश इस सरकार के प्रति काफी बढ़ गया है। छात्र-नौजवान बेहतर शिक्षा और रोजगार के लिए अभी भी दूसरे प्रदेश और दूसरे देश पर निर्भर है। सरकार के गलत शिक्षा निती के कारण ही हजारों छात्र आज यूक्रेन में फसे हुए थें। अभी भी सैकड़ों छात्रों को सरकार वतन वापसी नहीं करवा पाई है। बिहार में 24 सीटों पर स्थानीय निकाय की विधान परिषद् चुनाव की अधिसूचना जारी हो गयी है। सीपीआई राजद के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। हम सभी सीटों पर सीपीआई-राजद गठबंधन की जीत की तैयारी कर रहें है। दरभंगा से भी राजद उम्मीदवार को जीताने में सीपीआई का एक-एक कार्यकर्ता व जीते हुई पंचायत व नगर निकाय के प्रतिनिधियों ने कमर कस ली है। सभी 24 सीटों पर सीपीआई-राजद गठबंधन की जीत सुनिश्चित है।
वहीं सीपीआई के जिला सचिव नारायण जी झा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा, वृद्धा, विधवा, दिव्याग पेंशन आदि से हजारों लाभुक वंचित है। फसल छति व फसल बीमा सुरक्षा से किसान वंचित है। जिला में अपराध बेलगाम है। दिन प्रतिदिन जिला में हत्या हो रही हैं। भू-माफिया का आतंक चरम पर है। मनरेगा से मजदूर को काम नहीं मिल रहा है। सत् प्रतिशत लोगों का अभी तक श्रम कार्ड नहीं बना है। इन सभी जनसमस्यो को लेकर 22 मार्च जिला सामाहरणालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया जाऐगा।
बैठक में राज्य परिषद् सदस्य राम कुमार झा, किसान सभा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य विश्वनाथ मिश्र, प्रो० शबीर अहमद बेग, एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह, एआईवाईएफ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू मिश्रा, शशिरंजन सिंह, मणिकांत झा, आशुतोष मिश्र, श्यामा देवी, शिवाजी प्रसाद देव, रामचन्द्र साहु, बैधनाथ साह, दिलीप कुमार मिश्र, रोहित महतो, रामनरेश राय, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, नबी हसन कारी, सोमेश्वर झा, दीपक कुमार मिश्र, शिव कुमार सिंह, रामनाथ पासवान, शैलेन्द्र मोहन ठाकुर, जिवछ पंडित, लाल बिहारी भगत, राम उदगार साह, राणा जवाहर सिंह आदि ने अपना विचार रखा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal