Breaking News

सीतामढ़ी » बाल अधिकारों से संबंधीत नारों के दीवार लेखन कर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

बाल अधिकारों से संबंधीत नारों के दीवार लेखन कर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

सीतामढ़ी। बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से बथनाहा प्रखंड के किशनपुर और रुपोलि गांव में स्लोगन पेंटिग कर बाल अधिकार सरंक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। किशन पुर गांव में विभिन्न जगहों पर स्लोगन पेंटिग का कार्य पूरा हो गया है। रुपोलि गाँव में भी स्लोगन पेंटिग का कार्य शुरू करवाया जा रहा है। जो बच्चों के उज्जवल भविष्य एवं उनकी सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करेगी। बचपन बचाओ आंदोलन ने प्रशासन के साथ मिलकर इन गांवों से पूर्व में बाल मजदूरी से 7 बच्चों को मुक्त कराया गया है। बचपन बचाओ आंदोलन ने जिला बाल संरक्षण इकाई के साथ मिलकर बाल संरक्षण समिति को सशक्त कर रही है, ताकि इन गांवों का एक भी बच्चा बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल विवाह के शिकार ना हो। गांव में बाल शोषण को रोकने के लिए बचपन बचाओ आंदोलन ने स्लोगन पेंटिग के माध्यम से बाल शोषण से संबंधित शिकायत के लिए टोल फ्री 18001027222 नंबर जारी किया गया है। जागरूकता के लिए नारे हर बच्चे का है अधिकार रोटी खेल पढ़ाई प्यार, बच्चा-बच्चा करे पुकार बंद करो बाल मजदूरी बाल विवाह बाल व्यापार, बेटी मेरी अभी पढेगी विवाह की सूली नहीं चढ़ेगी नहीं, आदि नारा लिखवा कर गांव को बाल शोषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। गांव को बाल शोषण मुक्त बनाने में बथनाहा प्रखंड के सरपंच संघ के अध्यक्ष सह बाल संरक्षण समिति सदस्य दिनेश प्रसाद यादव, किशनपुर के मुखिया शिव कुमार राम, प्रधानाध्यापक राधे श्याम सिंह, शिक्षक राजेश कुमार ,बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष अमन यादव, सुनील कुमार पासवान, उमेश साह, संजीव साह, चुन्नू कुमार , दिनेश कुमार सहित ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …