Breaking News

दरभंगा » महासर माता भक्त परिवार, दरभंगा के द्वारा आज माता हॉल में तृतीय वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया.

महासर माता भक्त परिवार, दरभंगा के द्वारा आज माता हॉल में तृतीय वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया. सर्वप्रथम बिनोद कुमार पंसारी एवं अन्य सदस्यों ने सभी आगंतुकों को दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया. पंसारी ने बतलाया की गत 2 वर्ष कोरोना

वायरस एवं अन्य कारणवश माता का वार्षिकोत्सव नहीं आयोजित हो सका इसलिए हम लोगों ने इस वर्ष पूरे दिन का कार्यक्रम रखा है. इस कार्यक्रम में स्थानीय भक्तों के साथ साथ पटना, समस्तीपुर, दलसिंहसराय, निर्मली, धोधरडिहा, झंझारपुर एवं अन्य जगहों से भी भक्त माता के मंगल पाठ एवं दर्शन हेतु पधारे हैं | उन्होंने सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया| सर्वप्रथम अशोक पंसारी एवं सुशीला पंसारी के द्वारा विधिवत माता की पूजा अर्चना कर ज्योत प्रज्वलित की गई जिसे नवीन शर्मा( पंडित) जी ने संपन्न करवाया| तत्पश्चात स्थानीय गायक बिनोद शर्मा ,तरुण मारोदिया , अमित झा, दीपक पंसारी आदि ने माता के भजन सुना कर माहौल बनाया|
उसके पश्चात कोलकाता से पधारे हैं दलजीत सिंह ,गुरप्रीत सिंह, रानी कौर के द्वारा संगीतमय दुर्गा सप्तशती (मंगल पाठ) उपस्थित भक्तों को करवाया गया जिसमें लगभग 200 भक्तों ने भाग लिया एवं वातावरण को भक्तिमय बनाया. एक रंग की साड़ियों में उपस्थित महिलाओं ने मनमोहक दृश्य बनाया जो देखते ही बनता था. शाम में सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई.
कार्यक्रम को सफल बनाने में बिनोद कुमार पंसारी, अशोक कुमार पंसारी, प्रमोद कुमार पंसारी, नीरज पंसारी, अनिल पंसारी ,अजय पंसारी, संतोष पंसारी, मनीष पंसारी ,दीपक पंसारी, लक्ष्मण पंसारी, प्रदीप पंसारी-1, रंजीत पंसारी, प्रदीप पंसारी-2 महिलाओं में सुशीला पंसारी, नीलम पंसारी, दीपाली पंसारी ,शशि पंसारी ,उमा पंसारी, मधु पंसारी ,जूली पंसारी ,मनीषा पंसारी आदि लगी रही और कार्यक्रम को सफल बनाया

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …