Breaking News

दरभंगा ग्राम पंचायत राज अतिहर वार्ड नं 11 के वार्ड सदस्य राजेश यादव ने दरभंगा डीएम को ज्ञापन सौंपा।

दरभंगा ग्राम पंचायत राज अतिहर वार्ड नं 11 के वार्ड सदस्य राजेश यादव ने दरभंगा डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल का जल योजना में व्यापक पैमाने पर लूट करने के संबंध में अतिहर पंचायत ग्राम भलुआही वार्ड नंबर 11 में बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल के जल योजना में क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के द्वारा व्यापक पैमाने पर लूट किया गया। जिससे 2016 से 2017 में लगभग फर्जी हस्ताक्षर करके क्रियान्वयन समिति के अध्यक्षता एवं सचिव के द्वारा रुपैया बैंक से निकासी कर आपस में बंदर बांट कर हजम कर लिया। जिसके कारण एक बार भी लोगों के घर में नल के जल नहीं पहुंच पाया बिहार सरकार के मानक के अनुसार जल नल के टावर मे तीन नंबर का ईट लगाया गया। तथा बिना पिलर के मात्र 5 इंच के दीवाल पर जल मीनार का निर्माण कर लिया गया। बाद में विरोध करने के बाद ईट तोड़कर नकली पिलर का निर्माण किया गया जो जमीन से नहीं लिया गया है। तथा सेंटेक्स भी नकली लोकल ब्रांड के और पाइप लाइन भी लोकल घटिया लगाया गया। 3 फीट जमीन के अंदर पाइप देना था जो मात्र 1 फीट जमीन में नीचे गाड़ दिया गया। जो मात्र आधा गांव में ही बिछाया गया है इस 5 वर्षीय कार्यकाल में गांव के किसी भी लोगों के पास एक बूंद भी जल नल योजना जल नहीं पहुंच पाया। इसी के आलोक में स्थल पर पहुंच जांच कर दोषी क्रियान्वयन समिति एवं सचिव मुखिया दोषी सभी पदाधिकारी पर विभागीय कठोर कानून कार्रवाई करने का कष्ट करेंगे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …