Breaking News

दरभंगा मानव अधिकार युवा संगठन भारत ने होटल एपी पैलेस में माय एडमिशन लिस्ट बुलंद दुनिया सलूशन ऑन रोड के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

दरभंगा मानव अधिकार युवा संगठन भारत ने होटल एपी पैलेस में माय एडमिशन लिस्ट बुलंद दुनिया सलूशन ऑन रोड के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नगर थाना अध्यक्ष शशिकांत सिंह शुक्ला मेडिसिटी ब्लड बैंक के संस्थापक मृदुल कुमार शुक्ला तथा मानव अधिकार युवा संगठन के प्रदेश कानूनी सलाहकार उदय लाल देव मौजूद थे। संबोधन करते हुए शशिकांत ने कहा कि रक्तदान महादान है और सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। साथ ही एमके शुक्ला ने रक्तदान पर प्रकाश डालने के साथ-साथ सफाई के महत्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि हमें मिलकर शहर को साफ करने के लिए कदम उठाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव पुरेंद्र कुमार और प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया साथ ही सहयोगी की भूमिका में जिला अध्यक्ष ललित यादव प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष आईटी सेल सजल मौजूद थे। शुक्ला मेडिसिन के प्रबंधक मुकेश सिंह संगठन के जिला महासचिव अमरेश कुमार यादव जिला उपाध्यक्ष धनंजय कुमार सदस्य पप्पू कुमार साह प्रिंस परवेज मोहम्मद परवेज सहित दो दर्जन से अधिक रक्तदान शिविर में लोग भाग लिए

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …