Breaking News

8 मार्च को विधान सभा के समक्ष विशाल प्रदर्शन: शंभू यादव  

8 मार्च को विधान सभा के समक्ष
विशाल प्रदर्शन: शंभू यादव

गंगासागर स्थित संघ कार्यालय में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष  शंभू यादव के अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई जिसमें 8 मार्च को पटना में आहूत धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक शिक्षको भाग ले इसके लिए सभी प्रखंड से आए हुए प्रखंड अध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया,बैठक को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि सरकार के द्वारा 15 प्रतिशत वृद्धि का पत्र निर्गत के बावजूद भी ससमय वेतन निर्धारित नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है साथ ही उन्होंने कहा पटना से लौटने के बाद यदि वृद्धि वेतन का निर्धारण नहीं किया जाता है तो संघ बाध्य होकर सड़क पर आंदोलन करेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष  प्रशांत कुमार झा ने कहा कि नियोजित शिक्षक अल्प वेतन पर काम कर रहे हैं बावजूद सरकार उनके ऊपर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं करती है, उन्होंने जोर देकर कहा जिस तरह राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड राज्य ने पेंशन देने की घोषणा किया है उसी तरह बिहार सरकार भी नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देते हुए पेंशन देने का ऐलान करें इसके लिए  झा ने कहा कि आवश्यकता है सभी शिक्षक एकजुट होकर 8 मार्च को पटना चले और अपनी मांग को मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रखें. बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान सचिव  कमरे आलम ने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कार्यरत सभी कर्मियों को नियोजित शिक्षकों की तरह सभी सुख सुविधा दिया जाए एवं मध्यान भोजन के साथ-साथ शिक्षकों को अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों से अलग किया जाए. बैठक को संबोधित करते हु. अजय कुमार यादव जिला कोषाध्यक्ष ने कहा पूर्व से निर्गत नियमावली में स्पष्ट निर्देश है कि 12 वर्ष सेवा के उपरांत बेसिक ग्रेड के शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति देना है बावजूद प्रोन्नति नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है इसके लिए भी यदि सरकार नहीं मानेगी तो संघ आन्दोलन के लिए बाध्य होगी। बैठक में  मनोज कुमार, संजीत राय, रंजीत कुमार दास, चंद्रभानु सिंह यादव, संजीव चौपाल, देवेंद्र यादव,कामोद कुमार ठाकुर, उमेश प्रसाद गुप्ता सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

Check Also

• 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य  • वरीय अधिकारी द्वारा 04 गैस एजेंसियों एवं 18 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक …