Breaking News

सीतामढ़ी. » बैंक कर्मियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच पाठ सामग्री का किया वितरण

बैंक कर्मियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच पाठ सामग्री का किया वितरण

सीतामढ़ी:- मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ़ इंडिया सीतामढ़ी शाखा द्वारा वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुशील कुमार के निर्देशन में बाल शिक्षण संस्थान राजोपट्टी के छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा की महिला दिवस बहुत महत्व है, यह समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा, प्यार और देखभाल का उत्सव है। यह खुशी की बात है कि आज स्कूली छात्राओं के साथ महिला दिवस मनाने का अवसर मिला ताकि महिलाओं के लिए सम्मान और देखभाल उनके बचपन के दिनों से ही युवा पीढ़ी के मन में पैदा हो। इस अवसर पर बाल शिक्षण संस्थान के निदेशक रॉबिन कुमार के साथ विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थी।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …