Breaking News

लंबित मांगों के समर्थन में विधानसभा का घेराव करेंगे कालेज कर्मचारी

लंबित मांगों के समर्थन में विधानसभा का घेराव करेंगे कालेज कर्मचारी

11 मार्च को सामूहिक अवकाश पर रहकर करेंगे विधानसभा का घेराव

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर लंबित मांगों के समर्थन में अन्य महाविद्यालयों के साथ सीएम साइंस कालेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी 11 मार्च को सामूहिक अवकाश पर रहकर विधानसभा का घेराव करेंगे. इस आशय का निर्णय मंगलवार को सीएम साइंस कालेज शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राधेश्याम झा एवं सचिव अनुपम कुमार झा की अगुवाई में आयोजित आमसभा की बैठक में कालेज के कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से लिया.
बैठक के बाद जानकारी देते हुए अध्यक्ष राधेश्याम झा एवं सचिव अनुपम कुमार झा ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि इस विधानसभा के घेराव का मूलभूत उद्देश्य कर्मचारियों के चिर लंबित मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है. इन मांगों में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में 01.04.1997 से अन्तर वेतन एवं एसीपी व एमएसीपी के अन्तर राशि के सम्पूर्ण बकाये के भुगतान हेतु राशि उपलब्ध कराने, 01.01.2016 से वेतन पुनरीक्षण के फलस्वरूप कर्मचारियों के अन्तर वेतन की राशि भुगतान करने, कर्मचारियों की प्रोन्नति ससमय करने, अल्पसंख्यक महाविद्यालय के कर्मचारियों को एसीपी व एमएसीपी की सुविधा प्रदान करने, वेतन कोषांग द्वारा कर्मचारियों के सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्धारित वेतन में छेड़छाड़ करने पर प्रभावशाली अंकुश लगाने, वर्द्धित डी० ए० का भुगतान राज्य कर्मियों की भाँति किए जाने, दैनिक वेतनभोगी, स्टाफिंग पैटर्न, आउट सोर्सिंग एवं निविदा पर बहाल कर्मचारियों की सेवा को नियमित करने सहित विश्वविद्यालय में कुल सचिव, उप कुल सचिव, परीक्षा नियंत्रक, वित्त पदाधिकारी, विकास पदाधिकारी सरीखे स्टैच्युटरी पदों पर कमीशन द्वारा नियमित नियुक्ति करना आदि शामिल हैं.
बैठक में एएनडी कालेज के प्रधान सहायक की विगत दिनों हुई नृशंस हत्या की तीव्र निंदा करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. बैठक में शिवशंकर झा, उमेश कुमार ठाकुर, जय चंद्र झा, प्रवीण कुमार झा, डा रोहित कुमार झा, हरेंद्र कुमार झा, पवन कुमार ठाकुर, मिसरी साह, सिंटू कुमार, अभिषेक कुमार, संतोष कुमार, आकाश कुमार वर्मा, जयकांत कामति, चेतकर झा, दिलीप मंडल, जय नारायण यादव, लीला कुमारी, राजेश कुमार सिंह, कुमार राजर्षि, जितेंद्र राम, सिंदु कुमारी, अनुराधा कुमारी, जरीना खातून, चंद्रकांत चौधरी आदि शामिल हुए.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …