दरभंगा से 31 प्रतिनिधि का चयन राज्य सम्मेलन के लिए हुआ।
लोकतंत्र रोजी-रोटी पर हमले के खिलाफ संघर्ष में भाकपा(माले) को मजबूत करें- बैद्यनाथ यादव
भाकपा(माले) के 11वां राज्य सम्मेलन 25 से 27मार्च को गया में आयोजित है। सम्मेलन में भाग लेने के लिए दरभंगा से कुल 31उम्मीदवार का चयन किया गया। जिसमे 22 डेलीगेट के लिए कल चुनाव का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 26 लोगों ने नामाकन किया था कल देर रात हुए गिनती के बाद 22 लोगो को निर्वाचित घोषित किया गया।
जिसमे अशोक पासवान, जंगी यादव,कल्याण भारती, पप्पू पासवान, शिवन यादव, धर्मेश यादव, भूषण मंडल,हरि पासवान,सत्य नारायण मुखिया, जमालुद्दीन,पप्पू कुमार पासवान, विशनाथ पासवान, नंदलाल ठाकुर, विनोद कुमार सिंह, मकसूद आलम उर्फ पप्पू खान, राम विनोद यादव, देवेन्द्र साहू, भोला जी, दामोदर पासवान,बैद्यनाथ यादव, संतोष कुमार यादव,डॉ संतोष कुमार यादव को राज्य से आये चुनाव पर्यवेक्षक के द्वारा निर्वाचित घोषित किया गया। पूरा चुनाव प्रक्रिया जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिला सचिव बैद्यनाथ यादव की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर भाकपा(माले)जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि पार्टी के अंदर लोकतांत्रिक प्रकिया के तहत चुनाव सम्पन्न हुआ है। लगभग 56 प्रतिशत वोट गिरा। कुल 442 वोटर में 247 वोटर ने अपना मतदान किये। जिसमे 42 वोट को रद्द किया गया। और 207 वोट के आधार पर 22 उम्मीदवार को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र रोजी-रोटी पर हमले के खिलाफ संघर्ष के भाकपा(माले) को मजबूत करना वक्त की मांग है।
प्रिंस राज – भाकपा(माले) जिला कार्यालय
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal