Breaking News

अखिल भारतीय डाक विभाग अनुसूचित जाति।/जन जाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक का किया गया आयोजन

अखिल भारतीय डाक विभाग अनुसूचित जाति।/जन जाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन
कार्यकारिणी की बैठक का किया गया आयोजन

अखिल भारतीय डाक विभाग अनुसूचित जाति।/जन जाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन , दरभंगा  प्रमण्डल का प्रधान डाकघर दरभंगा के प्रांगण में श्री अनिल कुमार साफी के अध्य्क्षता में कार्यकारिणी की बैठक की गयी। जिसमें एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने -अपने मुद्दे श्री गंगेश कुमार प्रमंडलीय सचिव के पास रखा। जिसको सचिव महोदय ने अस्वासन दिए की  आदरणीय डाक अधीक्षक महोदय से मिलकर आपके मुद्दा को समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्रीय सचिव श्री महेश कुमार महतो ने सदस्यो से आग्रह किये है कि प्रशासन से अच्छा ताल -मेल बनाकर रखे तथा सभी सदस्यो से विभाग को आगे बढ़ाने के लिए आग्रह किये।जितना हो सके काम के प्रति सजग रहे।श्री मुनेश्वर पासवान ने अपना प्रस्ताव रखा कि संगठन के मजबूती के लिए सभी सदस्यों से आग्रह किये है कि जो अभी तक हमारे एसोसिएशन के सदस्य नही बने है, उन्हें सदस्य बनाने के सभी सदस्य सजग हो एवं सदस्यों को बढ़ावे। श्री श्याम पासवान ने अपने बात को रखते हुए कहा कि किसी भी संघ या एसोसिएशन को मजबूती करने के लिए संघठन के किसी भी सदस्यों को एकता एवं एक मत से संघठन मजबूत हो पायेगा आज के कार्यकरिणी की बैठक मे मुख्य रूप से प्रशासन के साथ अच्छा ताल -मेल रखना एवं अनुसूचित जाति /जन जाति के साथ किसी भी परिस्थिति में ताल -मेल अच्छा रहे। इसके लिए हमलोग प्रयास जारी रखेंगे एवं होली का सभी को बधाई देते हुए निम्नलिखित सदस्य उपस्थित हुए। 1.श्री मदन प्रसाद ,श्री नागेश्वर महतो,अनिल पासवान,दिनेश पासवान, विजय चौधरी ,विजय महतो,बलराम महतो ,पीयूष शर्मा ,मृगेश लाल ,दीपक ,इंद्रदेव दास, महेश महतो,राज कुमार राम , सुभाष राम ,बैधनाथ महतो ,पपू पासवान, मणिकांत सिंह, सरोज राम ,संतोष राम , बिनोद पासवान ,रामरतन महतो , अम्बिका प्रसाद मंडल आदि।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …