Breaking News

बेहतर योगदान के लिए पोलियो कर्मी हुए सम्मानित जिला स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण दिवस के अवसर पर किया सम्मान समारोह का आयोजन

बेहतर योगदान के लिए पोलियो कर्मी हुए सम्मानित

जिला स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण दिवस के अवसर पर किया सम्मान समारोह का आयोजन

दरभंगा  राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।नगर के टॉउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान में बेहतर भूमिका निभानेवाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया।जिसमें शहरी क्षेत्र की एएनएम सुमित्रा कुमारी, रंजीता देवी,गीता देवी,मो.तैयब अली,कृष्णावती और राजीव सिन्हा को प्रशस्तिपत्र दिया गया। मौके पर अपर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुंधाशु शेखर झा,यूनिसेफ के एसएमसी शशिकांत सिंह, समर माउंट स्कुल के डायरेक्टर श्री राघवेन्दृ, नोडल प्रभारी डॉ राजाराम,कमल किशोर दास आदि मौजूद थे।वही दूसरी तरफ जिले में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन देने की शुरुआत इसी अवसर पर की गई।फीता काटकर वैक्सीनेशन कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए अपर चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि जिला स्वास्थ विभाग वैक्सीनेशन कार्य के लिए प्रदेश स्तर पर अव्वल जिलों में शामिल रहा है।अब यहां 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण शुरू हो रहा हैं।इस आयु वर्ग के बच्चों को हैदराबाद की कंपनी के द्वारा बनाई गई कोर्बेवैक्स वैक्सीन दी जा रही है।जिले में इसके लिए जगह जगह अलग से वैक्सीन काउंटर बनाया जाएगा।मौके पर मौजूद जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अमरेन्द् कुमार मिश्रा ने बताया कि वैक्सीन की एक शीशी में बीस डोज मौजूद है।इसके द्वारा बीस बच्चों को डोज पड़ेगी।चूंकि कम उम्र के बच्चों का वर्ग इसबार के अभियान में शामिल है इसलिए विशेष एतिहात बरती जाएगी।इस आयु वर्ग के करीब दो लाख सोलह हजार बच्चों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखा गया है।इसके लिए तमाम कर्मियों को दिशानिर्देश मिला हुआ है।अभी दरभंगा को कोर्बेवैक्स वैक्सीन की 176000 डोज प्राप्त हुई है।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …