अब पूरे बिहार में चलेगा पार्टी का सदस्यता अभियान : आप

पटना आम आदमी पार्टी का पंजाब चुनाव में ऐतिहासिक जीत के पश्चात् पूरे देश के लोगों में पार्टी के प्रति एक सकारात्मक रवैया बनने लगा है। लोग पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना चाहते हैं।
बिहार में भी सदस्यता अभियान को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने अपने जिला एवं प्रदेश इकाई के सक्रिय सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण जूम बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने किया।
बैठक में सर्वसम्मिति से यह निर्णय लिया गया कि सदस्यता अभियान की शुरूआत प्रदेश स्तर पर जिला एवं प्रदेश पर्यवेक्षकों के मार्गदर्शन में की जाएगी। इस कार्य के लिए पटना स्थित प्रदेश कार्यालय को अपग्रेड भी किया जाएगा। इसके साथ साथ सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से संचालन के लिये अगले सप्ताह एक कॉमन टॉल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा।
बैठक की शुरूआत में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा बिहार प्रभारी सह विधायक संजीव झा द्वारा सदस्यता अभियान से संबंधित उनके प्रेषित संदेश से बैठक में भाग लेने वाले सदस्यों को अवगत कराया गया जिसमें उन्होंने सदस्याता अभियान को जल्द से शुरू किये जाने की बात कही है।
आज की जूम बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता डॉ शशिकांत, प्रदेश प्रवक्ता गुलफिशा यूसुफ, हेमनारायण विश्वकर्मा, सोशल मीडिया बिहार प्रदेश प्रभारी मो. तुफाइल, वरिष्ठ नेता वीपी सिंह, डॉक्टर पंकज गुप्ता, श्रीमति रागिनीलता सिंह, उमा शंकर गुप्ता, अशोक सिंह आदि शामिल थे।
बैठक को सम्बोधित करने वाले जिला प्रतिनधियों में अशोक यादव, संजय कुमार मयंक, श्री शिव सत्य प्रभाकर, मनोज यादव, सुधीर पासवान, उमेश्वरसिंह श्मुनिश्, पृथ्वीराज, सोहन झा, संजय सिंह सैनिक, दिलीप कुमार जान, आशीष कुमार, अरविंद कुमार पंकज, सरदार महेंद्रपाल सिंह, सन्नी कुमार, विनय यादव, प्रदीप सोनी, प्रमोद सुमन, के अलावे दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रमुख थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal