दरभंगा
महाराजाधिराज लक्ष्मीश्वर सिंह संग्रहालय, दरभंगा, मैथिली साहित्य संस्थान, पटना और इंटेक, दरभंगा चैप्टर द्वारा आयोजित “

दरभंगा के स्वतंत्रता सेनानी” विषय पर सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए प्रो. डॉ. रत्नेश्वर मिश्र ने शोधार्थियों से आह्वाहन किया कि क्षेत्रीय इतिहास पर आधारित शोध आरम्भ करें तथा उन्होंने कहा कि जरुरी नहीं है कि सेनानी जेल ही गए हों, यदि उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान दिया है, तो वें भी स्वतंत्रता सेनानी ही कहलायेंगे | लेकिन इतिहास लेखन को वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत करने की कक्षा सीखने की आवश्यकता है | मुख्य अतिथि डॉ. भीमनाथ झा ने स्वदेशी विलायती आन्दोलन की चर्चा करते हुए मैथिली साहित्यकार जयनारायण झा विनीत, काशिकांत मिश्र मधुप की चर्चा की | मुख्य वक्ता भैरव लाल दास ने बहावी आन्दोलन, राज दरभंगा, पंडौल नील विद्रोह, दरभंगा छात्र आन्दोलन, महिला आन्दोलन, मगन आश्रम आदि के इतिहास विषय पर विस्तार से बताया | पंचानन मिश्र ने दरभंगा के महिला आन्दोलनकारियों विशेष रूप से जानकी देवी के योगदान की चर्चा की | डॉ. पंकज कुमार झा ने घोघरडीहा के विशुनकान्त झा, प्रो. मुश्ताक़ अहमद ने फ़तेह मोहम्मद मेहर सकरवी, डॉ. धर्मेन्द्र कुमर ने भोगेन्द्र झा, रंजीत कुमार ने कोशी क्षेत्र के सुदूर देहात के स्वतंत्रता सेनानी, प्रो. शाकिर खलीक एवं फ़वाद गज़ाली ने गुमनाम मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल हमीद, आशुतोष मिश्र ने कुलानंद वैदिक, अमिताभ कुमर ने रामनंदन मिश्र, डॉ. मोहन मिश्र ने धरणीधर प्रसाद, डॉ. मंज़र सुलेमान ने मुस्लिम आन्दोलन क्रांतिकारियों की सूची प्रस्तुत की | सेमिनार में डॉ. अशोक कुमार सिंह ने सुरज नारायण सिंह , डॉ. टुनटुन झा ने कंटीर झा , डॉ. सुशान्त कुमार ने कमलेश्वरी प्रसाद सिन्हा , डॉ. अवनींद्र झा ने ब्रज किशोर प्रसाद आदि ने दरभंगा के विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रकाश डाला | आगत अतिथियों का स्वागत इंटेक के प्रो. डॉ. नवीन कुमार अग्रवाल ने किया | विषय प्रवेश और धन्यवाद ज्ञापन महाराजाधिराज लक्ष्मीश्वर सिंह संग्रहालय, दरभंगा के संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार मिश्र ने किया | सेमिनार में सेवानिवृत आई.ए.एस. डॉ. गजानंद मिश्र, प्रो. तुलाकृष्ण झा, प्रो. राजानंद झा, श्री मिथलेश्वर झा , चंद्रमोहन झा परवा, डा. एजाज़ अहमद, डा. अयोध्यानाथ झा, मुरारी कुमार झा , संतोष कुमार झा, डा. योगानंद झा, गणपतिनाथ झा, लक्ष्मीश्वर सिंह संग्रहालय, दरभंगा के तकनीकी सहायक चन्द्र प्रकाश, श्री रत्नेश, डॉ. वीणा ठाकुर, कल्पना मिश्र, मेराज नोमानी, डॉ. संजय कुमार सहनी सहित बड़ी संख्याओं में इतिहासविद, साहित्यकार, पत्रकार, शोधज्ञ, बुद्धिजीवी आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal