नेहरू युवा केंद्र दरभंगा के द्वारा बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत डरहार गांव के मां भारती कोचिंग सेंटर में युवाओं के बीच भूजल: अदृश्य को दृश्यमान बनाना विषय पर निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्वयंसेविका पूजा कुमारी एवं संगीता कुमारी ने किया। आज के इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप

में पूर्व पुलिस महानिदेशक से अवकाश प्राप्त श्याम किशोर प्रसाद, विशिष्ट अतिथि के रूप में चयन समिति सदस्य सूरज मिश्रा एवं अभाविप जिला संयोजक हरिओम झा साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक पंकज कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्याम किशोर प्रसाद ने कहा कि बच्चे के अन्दर छुपी प्रतिभा को जिस तरह से मंच का रूप प्रदान कर नेहरू युवा केंद्र कार्य कर रही है वह निश्चित ही सराहनीय है युवाओं को चाहिए कि इन सभी गतिविधियों का हिस्सा बन खुद के आत्मविश्वास को मजबूत करे। जल दिवस के अवसर पर बच्चो के बीच इस तरह के आयोजन की सराहना करते है।
संस्थान के निदेशक पंकज कुमार ने कहा की बच्चो के बीच कार्यक्रम आयोजन कर सकारात्मक संदेश देने हेतु समस्त आयोजको का आभार प्रकट करता हु साथ ही बच्चो को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहने की अपेक्षा की।
इस निबंध प्रतियोगिता में कुल 60 प्रतिभागियों में पिंकी कुमारी ने प्रथम, श्यामा कुमारी ने द्वितीय एवं कुमारी स्तुति ने तृतीय स्थान तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में रेशमी कुमारी ने प्रथम, शिल्पी कुमारी ने द्वितीय एवं तेजस्वी कुमारी ने तृतीय स्थान सुनिश्चित किया। कार्यकम का संचालन समाजसेवी व ग्रामीण नीरज भारद्वाज कर रहे थे तथा उक्त अवसर पर नमामि गंगे के स्पीयरहेड श्रृष्टि कुमारी, सरिता कुमारी, नीरज, प्रकाश, सूरज ठाकुर, माधुरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal