Breaking News

डॉ जाकिर हुसैन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित

एएमडी ने जाकिर हुसैन कॉलेज में आयोजित किया रक्तदान शिविर
रक्तदान शिविर में कई दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान
दरभंगा-22 मार्च 2022

आज बिहार दिवस व शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहादत दिवस के मौके पर एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम डॉक्टर के नेतृत्व में कई सामाजिक संगठनों के सहयोग से डॉ जाकिर हुसैन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 4 दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। काफी संख्या में रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राएं,महिला व पुरुष सहित सभी उम्र के लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में मंसूर हसन रिसर्च फाउंडेशन, एनएसओ फार्मा, डर्वी इंस्टिट्यूट ऑफ स्किल्स, एमडी साहिल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, एलएलआर हॉस्पिटल सहित दर्जनों संस्थान के लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर एमडी के नेशनल हेड डॉक्टर तस्कीन आज़मी ने कहा कि एएमडी समाज में बेहतरी के लिए हमेशा काम करती रहती है। लगातार संगठन समाज हित में काम करती आ रही है। कोरोना जैसे महामारी के पुनः आने की आशंका व आपातकाल के लिए संगठन ने डीएमसीएच में रक्त की भरपूर उपलब्धता के लिए रक्तदान शिविर लगाया है। आने वाले दिनों में हम इस रक्तदान शिविर को गांव स्तर पर भी लगाने का काम करेंगे। जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में सभी जरूरत मंद लोगो को रक्त मुफ्त में उपलब्ध हो जाए। मौके पर डॉ अजीत चौधरी, पूर्व विभागाध्यक्ष, पैथोलॉजी विभाग, डीएमसीएच ने कहा कि आपातकाल के समय समाज को बचाने की जिम्मेदारी शिक्षित वर्ग व डाक्टरों पर ज्यादा रहती है। इसलिए आपातकाल के समय की कठिनाई को झेलने के लिए अभी से हम लोग को तैयार रहना होगा। संगठन इसके लिए बेहतर पहल कर रही है। इसमें सहयोग देने वाले सभी सामाजिक संगठन को हम अपने स्तर से धन्यवाद देते हैं। मौके पर एएमडी के सेक्रेटरी डॉक्टर मोहम्मद अतहर अंसारी, मुख्य अतिथि एए है, डॉक्टर रफे हसन, डर्वी इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स के निर्देशक मोहम्मद नजिउल्लाह, कैप्टन डॉ अहमद अंसारी, डॉक्टर आरबी खेतान, मनौबल हसन, एडवोकेट मुमताज अंसारी, मुफ्ती अफताब गाजी, मुफ्ती महताब, शमीम अहमद, जुलकर नैन, डाक्टर राशिद सलाम, अबूसादात, एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह सहित दर्जनों सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
द्वारा-मो० नजिउल्लाह

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …