दरभंगा डाक प्रमंडल द्वारा स्थापित किया गया नया कीर्तिमान
जिले के बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु डाकघर का सफल प्रयास

दरभंगा डाक प्रमंडल, दरभंगा द्वारा प्रमंडल अंतर्गत कुर्सों नदियामी उप डाक घर के ठेंगहा शाखा डाक घर द्वारा ठेंगहा पंचयत मे सुकन्या खाता खोलने हेतु संबन्धित अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव कुमार झा द्वारा डाक अधीक्षक दरभंगा प्रमंडल , दरभंगा के निर्देशन एवं उपस्थिती मे महामेला का आयोजन किया गया तथा 250 से अधिक सुकन्या खाता खोलकर ठेंगहा ग्राम को सुकन्या ग्राम घोषित कर दिया गया है , मौके पर उपस्थित श्री पवन कुमार, डाक अधीक्षक, दरभंगा प्रमंडल ने कहा की सुकन्या समृद्धि खाता जो की 10 साल से कम उम्र की बेटियों के लिए एक वरदान की तरह है तथा माननीय प्रधानमंत्री जी का बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ मुहिम का एक अहम हिस्सा भी रहा है और आज मैं दिल से धन्यवाद करता हूँ प्रखण्ड प्रमुख , तारडीह श्रीमती श्यामा देवी , उप प्रमुख तरडीह , श्री सिद्धार्थ शंकर एवं ठेंगहा ग्राम के जन प्रतिनिधियों का तथा अभिववकों का जिनहोने इस खाते की महत्ता को समझा तथा अपने ग्राम की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इतनी संख्या मे खाता हेतु आवेदन प्रस्तुत किया तथा सुकन्या ग्राम कहलाने हेतु निर्धारित मानक कम से कम 250 सुकन्या खाता होने के लक्ष्य को एक ही दिन मे पूरा कर दिखया ! मौके पर श्री बाल्मीकी कुमार सिन्हा, जय नारायण देव , शाखा डाकपाल , सुमित अशानन्द मिश्रा एवं महेश्वर राम, मेल अधिदर्शक आदि मौजूद थे !
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal