सेमिनार सह पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन

+2 बी.के.डी. जिला स्कूल लहेरियासराय , दरभंगा में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय , बी.एड.( नियमित ) के छात्रों के द्वारा सेमिनार सह पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया ।सेमिनार का विषय शिक्षा का महत्व पर अतिथियों के द्वारा विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया । छात्रों को स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश झा , दूरस्थ शिक्षा निदेशालय बी.एड.( नियमित ) के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार मिलन , इंटर्नशिप इंचार्ज प्रो रेशमा तबस्सुम , शिक्षिका सुनीता सुमन , प्रो. सुबोध कुमार सुभाकर आदि ने संबोधित किया । कार्यक्रम के अंत में पेंटिंग प्रतियोगिता एवं निबन्ध प्रतियोगिता में शामिल प्रथम तीन प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । पेंटिंग में प्रथम तीन स्थान पर रितिक कुमार , टूना जनसीन , आमरीन नाज़ रही वहीं निबन्ध प्रतियोगिता में डॉली परवीन , कहकशां परवीन व अंकित कुमार प्रथम तीन स्थान पर रहें । वही भाग लेने वाले सभी छात्रों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया । डीडीई ,बी.एड.( नियमित ) के विभागाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार मिलन ने सफल कार्यक्रम के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में अमित कुमार , अले नबी ,अंकुश कुमार ,जूसी कुमारी , विकाश कुमार , हिमांशु कुमार , दुर्गानन्द कुमार ,दीपक कुमार ,अजय कुमार ,हरिदेव , राहुल राज , माला कुमारी , पुतुल कुमारी ,अर्चना नाथ , प्रज्ञा कुमारी ,वर्षा कुमारी , वेदी शांडिल्य , ज्योति नारण्यम , संजीत कुमार सहित दर्जनों छात्र शिक्षक मौजूद रहें ।
राहुल राज
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal