Breaking News

सीएम साइंस कॉलेज के कर्मियों ने पूर्व से गठित कर्मचारी संघ पर जताया विश्वास

सीएम साइंस कॉलेज के कर्मियों ने पूर्व से गठित कर्मचारी संघ पर जताया विश्वास

अगले कार्यकाल के लिए मिला विस्तार

सीएम साइंस कॉलेज शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की पूर्व से गठित कमेटी पर कर्मियों ने विश्वास जताते हुए आगे के कार्यकाल के लिए विस्तार दे दिया है. उक्त आशय का निर्णय महाविद्यालय के शिक्षक पर कर्मचारियों की आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया. आमसभा के निर्णय के अनुसार महाविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर राधेश्याम झा, सचिव पद पर अनुपम कुमार झा, उपाध्यक्ष पद पर क्रमश: अशोक कुमार झा एवं हरि नारायण झा, संयुक्त सचिव पद पर क्रमशः राजेश कुमार सिंह व रोहित कुमार झा, कोषाध्यक्ष पद पर रामशंकर भंडारी एवं कार्यालय सचिव पद पर कुमार राजर्षि अगले कार्यकाल में भी बने रहेंगे.
राधेश्याम झा की अध्यक्षता में आहूत आम सभा की बैठक में कर्मचारी हित से जुड़े अनेक मुद्दों पर चर्चा करते हुए फरवरी माह के वेतन एवं वर्द्धित डीए के भुगतान में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की गई. साथ ही, अन्य राज्यों की भांति बिहार सरकार द्वारा भी पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किए जाने हेतु उन पर दबाव बनाने के लिए चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.बैठक में शिवशंकर झा, विमल कुमार, उमेश कुमार ठाकुर, जय चंद्र झा, प्रवीण कुमार झा, डा रोहित कुमार झा, हरेंद्र कुमार झा, पवन कुमार ठाकुर, मिसरी साह, सिंटू कुमार, अभिषेक कुमार, संतोष कुमार, आकाश कुमार वर्मा, जयकांत कामति, चेतकर झा, दिलीप मंडल, जय नारायण यादव, लीला कुमारी, राजेश कुमार सिंह, कुमार राजर्षि, रामशंकर भंडारी, जितेंद्र राम, सिंदु कुमारी, अनुराधा कुमारी, जरीना खातून, चंद्रकांत चौधरी, रमेश कुमार कामती आदि शामिल हुए.

Check Also

• जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल 24955 सिलेंडर वितरण की संभावना…     

🔊 Listen to this   • जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल …