आप ‘ ने आम सभा कर पटना सिटी में चलाया सदस्यता अभियान

पंजाब की जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी बिहार में प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज पटना साहिब विधानसभा में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा सदस्यता अभियान का उद्घाटन मंगल तालाब परिसर में आम सभा के माध्यम से किया गया। आज सभा की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार पंकज ने किया, जबकि संचालन असलम कर रहे थे। सभा को संबोधित करने वालो में पार्टी के दलित नेता साधुशरण चौधरी और मो सलीम रजा प्रमुख थे।
पटना सिटी में सदस्यता अभियान शुरू होने के प्रथम दिन ही सदस्यता प्राप्ति हेतु स्थानीय लोगो में काफी उत्साह देखा गया। आज महज दो घंटे में ही सौ से अधिक लोगो ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली।
पार्टी हवाले से श्री कुमार ने बताया की पटना साहिब विधान सभा के चौक चौराहों पर सदस्यता अभियान अगले एक महीने तक जारी रहेगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal