
दरभंगा स्थानीय निकाय बिहार विधानपरिषद चुनाव में दरभंगा से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मो.इम्तेयाज़ सभी प्रत्याशियों से अलग पहचान रखने वाले एक शिक्षित, सुयोग्य,कर्मठ एंव संघर्षशील नेता हैं. इनको प्रथम वरीयता का मत देकर मजबूती के साथ सदन भेजने का काम करें. उक्त बातें, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डां.शकील अहमद ने रविवार को दिल्ली मोड़ स्थित होटल गार्सिया इंटरनेशनल में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब हर जगह अपने दम पर चुनाव लड़ रही है, और आगे भी अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगी.उन्होंने मीडिया के माध्यम से उन सभी पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि अपना बेहतर प्रतिनिधि चुने जो आपके पंचायत और आपके हक की लड़ाई सदन में उठाये। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज पंचायत सदस्यों को पांच सौ का अनुदान मिलता है जो बहुत कम है इनको कमसे कम पांच हजार मिलना चाहिए उन्होंने कहा कि मो.इम्तेयाज़ पंचायत सभी मुददों को सदन में जोरदार तरीके से उठायेंगे। मेयर श्रीमती मुन्नी देवी ने कहा कि दरभंगा के पंचायत प्रतिनिधियों ने कांग्रेस प्रत्याशी मो.इम्तेयाज़ को ही अपना प्रतिनिधि मान लिया है। वें सबसे बेहतर उम्मीदवार हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रत्याशी मो.इम्तेयाज़ ने मीडिया के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों को सोचसमझ कर ही अपने प्रतिनिधि का चुनाव करने की अपील की। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मिन्नत रहमानी ने कहा कहा कि मो.इम्तेयाज़ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में भी बेहतर काम किया है और आगे भी बढ़चढ़ कर लोगों की सेवा करेंगे। कांग्रेस मीडिया प्रभारी मो.असलम ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मो.इम्तेयाज़ जीतकर दरभंगा का विकास करेंगे। कार्यक्रम में, राजा अंसारी, सफीउर रहमान,बब्बन, शफ़क़त इमाम जिलानी, दिनेश्वर राय, जयशंकर प्रसाद चौधरी,नसीम हैदर, शादाब अख़्तर, मो.आरज़ू ,मनोज़ मिश्र, मो.लड्डू, आदि थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal