दरभंगा प्रधान डाकघर के परिसर में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दिल्ली के राष्ट्रीय महामंत्री कामरेड एस एस महादेवैया (केंद्रीय संघ ) के आह्वान पर 14 सूत्री मांगों को लेकर दिनांक 28 एवं 29 मार्च 2022 को दो दिवसीय देशव्यापी आम हड़ताल का अखिल

भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राज किशोर सहनी के नेतृत्व में धरना / प्रदर्शन किया गया। उपस्थित ग्रामीण डाक सेवको ने केंद्र सरकार के जनविरोधी नितियो एवं आर्थिक नितियो के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया । सभा को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री श्री राज किशोर सहनी ने कहा है कि कमलेश चंद्रा कमिटी की सकारात्मक सिफारिशों को पूर्णरूपेण लागू करने को लेकर अनेको बार ग्रामीण डाक सेवको ने आंदोलन किया लेकिन केंद्र सरकार/ डाक विभाग के उच्च अधिकारियों ने ग्रामीण डाक सेवको के साथ भेदभाव एवं सौतेला जैसा व्यवहार किया जा रहा है। 01 जीडीएस कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना । 02 लेवर कोड वापस लेने 03 ग्रामीण डाक सेवको को 180 दिन का अवकाश संचय करने और सेवानिवृत्त होने पर एक मुश्त नगद राशि भुगतान करना । 04 ग्रामीण डाक सेवको को 12, 24 एवं 36 वर्ष होने पर 01.01.2016 से पदोन्नति देना। 05 समूह बीमा योजना राशि को बढ़ाना। 06 प्रोत्साहन राशि या मानदेय के आधार पर कराए जा रहे।व्यवस्था एवं अवास्तविक लक्ष्य को बन्द करना। 07 ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारियों के लिए भी त्योहार अग्रिम योजना का विस्तार करना तथा निश्चित बोनस देना। 08 सेवानिवृत के दिन सभी सेवानिवृत लाभों का भुगतान किया जाय। 09 ऐसी शादी सुदा महिलाओं की अनुकम्पा नियुक्ति जो परिवार को संभाल रही है। 10 पुरानी पेंशन बहाल किया जाय। 11 डाक सेवाओं को निजीकरण को समाप्त करना।12 ई एस आई या केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की जाय।मौके पर मिथिलेश यादव, सुनील कुमार, पंकज कुमार,अगम प्रसाद,कुमार आशुतोष,शिव कुमार, अजय कुमार साह ,उमेश मंडल मोहन झा ब्रजेश कुमार,श्याम नंदन उपाध्याय , जटा शंकर प्रसाद श्रीवास्तव,राम बालक यादव,अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप-सी के प्रमंडलीय मंत्री राजू झा उगना,सुमन कुमार झा, राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप- सी के प्रमंडलीय मंत्री जितेंद्र कुमार उपाध्याय अध्यक्ष महेश शर्मा,कोषाधक्ष रंजित कुमार,राधे श्याम कुमार,पूर्व प्रमंडलीय मंत्री अशोक कुमार,अनिल कुमार झा, सुनील कुमार झा,किशोर कुमार चौधरी किरण नागेश्वर महतो आदि मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal