Breaking News

चालिस वर्षों का बाद्शाहत तोड़ा दरभंगा केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने  राजेश मोहन सिंह ने 115 मतों से हराया राम मोहन झा को

चालिस वर्षों का बाद्शाहत तोड़ा दरभंगा केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने

राजेश मोहन सिंह ने 115 मतों से हराया राम मोहन झा को


जिला केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की त्रिवार्षिक आमसभा सह चुनाव में कल देर रात तक हो रहे मतगणना में रिजल्ट का इंतजार कर रहे सदस्यों का इंतजार हुआ खत्म और रिजल्ट आया.चुनाव में एक सीट संगठन सचिव पर हुआ काँटे का टक्कर.काँटे कि टक्कर में ओम प्रकाश सिंह-प्रो०बीरेन्द्र फार्मा-बेंता ने बैद्यनाथ झा-नेशनल फार्मा-बेंता चौक को 45 वोटों से हरा कर चुनाव का रिजल्ट में अपने ग्रुप के लिए चार मुख्य पदों पर क्रांतिकारी रूप में कब्जा जमाने में हुए कामयाब।अध्यक्ष पद के लिए राजेश मोहन सिंह-सिंह दवाई घर-लहेरियासराय ने 40वर्षों से मुख्य पदों पर आसिन रहे अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी वर्तमान अध्यक्ष राम मोहन झा को 115 वोटों के मतों से पराजित कर संगठन में बनाया रिकॉर्ड।राम मोहन झा विगत 38-40वर्षों से संगठन से जुड़े रहे।वहीं सचिव पद के लिए क्लीन स्वीप करते हुए अरूण कुमार चौधरी ने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी उपेन्द्र कुमार सिंह-हनी इंटरप्राइजेज-बेंता रोड को 286 वोटों के रिकॉर्ड मतों से हराया. उपाध्यक्ष-ए पद के लिए निर्विरोध अनिल कुमार श्रीवास्तव-श्री राधा कृष्णा फार्मास्युटिकल-लहेरियासराय चुने गए. उपाध्यक्ष-बी के पद के लिए कुमार बीरेन्द्र ने अपने प्रतिद्वंद्वी महफूज आलम को109मतो से किया पराजित. संयुक्त सचिव-ए.पद के लिए अपना पीछे का रिकॉर्ड तोड़ते हुए संगीता साह-आर.एस.फार्मास्युटिकल -हाँस्पिटल रोड-लहेरियासराय ने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी ललन कुमार ठाकुर को रिकॉर्ड 509 मतों से किया पराजित. संयुक्त सचिव -बी भोगेन्द्र नाथ झा ने 78 मतों से ताहिर हुसैन को हराया।इस बार संगठन में लगभग 38 वर्षों के बाद बदलाव का लहर उठा था,वह लहर शहरी क्षेत्रों में ज्यादा उठा उसके कारण शहरी क्षेत्र के सदस्यों ने कड़ी धूप में भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से भी बदलाव का बयार लिए हु बदलाव के मूड में मतदान के लिए उमर पड़े,और 38 वर्षों के बाद कर दिया तख्ता पलट।
संगठन के सदस्यों द्वारा डिजिटल युग में डिजिटल संसाधन के साथ संगठन का संचालन के लिए युवा चेहरों को दिया संगठन कि बागडोर।अब देखते हैं कितना खड़े उतरते है सदस्यों के उम्मीदों पर।

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …