Breaking News

पोखर बचाओ, घाट बनाओ को लेकर आमरण अनशन MSU के नेतृत्व में

पोखर बचाओ, घाट बनाओ को लेकर आमरण अनशन*

मिथिला स्टूडेंट यूनियन का आज से नगर निगम के वार्ड 40 में पोखर बचाओ घाट बनाओ को लेकर आमरण अनशन पर यूनियन के अविनाश कुमार सहनी, कृष्ण भावक और उदय नारायण झा बैठे है। मौके पर अनशनकारी अविनाश कुमार सहनी ने कहा की मुख्यालय से महज एक किमी पर वार्ड 40 स्थित है। इस मोहल्ले में अभंडा पोखर है जिसमे वर्षो से कचरा फेका जाता है। जिस वजह से पोखर मृत हो चुकीं है, उसे जागृत करने हेतु हमने लोग शिकायत में याचिका भी दायर किया था, लेकिन उस पर कोई सुनवाई अभी तक नही हुआ है। अतैव वह पोखर अभी तक उसी स्तिथि में है। इसी वजह से आज से वार्ड 40 में अभंडा पोखर के समक्ष अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ रहे है। अनशनकारी कृष्ण भावक ने कहा है की जब तक सरकार के द्वारा योजना जल जीवन हरियाली के तहत इस पोखर को जागृत नही किया जाता है, तब तक यह अनशन जारी रहेगा। इस बात की सूचना हमने दो दिन पूर्व भी अनुमंडल पदाधिकारी और जिलाधिकारी को दे दिया था। लेकिन उन लोगो के द्वारा अभी तक कोई भी सकारात्मक पहल नहीं किया गया है। इस अनशन स्थल पर दुर्गंध के वजह से बैठना मुश्किल है। यूनियन के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी उदय नारायण झा ने तीखी टिपण्णी करते हुए कहा की ऐसी महापौर से लोग क्या अपेक्षा रखें, जिसके वार्ड का इतना दयनीय स्थिति हैं। वो इस शहर का क्या विकास कर पायेगी, जो अपने वार्ड के जनता के संग न्याय नहीं कर पाती है वो शहर वासियों के लिये क्या करेंगी। हमलोग यह बैठने से पहले सभी को सूचना दे दिया गया था, गर्मी का मौसम है लेकिन इस स्थल ना तो कोई सुरक्षा, प्रकाश, स्वास्थ्य की व्यस्था है। हमलोग का दुर्गंध से बुरा हाल है। सांस लेना यह मुश्किल हो रहा है। यह से महापौर जो स्थानीय पार्षद भी है, अभी तक सुधि लेने भी नही आए है। मौके पर: प्रिंस कुमार, कृत राज, विशाल कुमार, मो साहेब, गोलू कुमार, साहिल कुमार, अभिषेक कुमार झा, विक्रम कुमार, आयुष कुमार, आलोक कुमार, कन्हैया कुमार, सोयम कुमार, सूरज कुमार, अमर सहनी, भोला कुमार, विजय सहनी, अनीश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Check Also

डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा

🔊 Listen to this   डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में …