Breaking News

माले का 11 वां राज्य सम्मेलन सम्पन्न, कॉमरेड कुणाल फिर से राज्य सचिव

माले का 11 वां राज्य सम्मेलन सम्पन्न, कॉमरेड कुणाल फिर से राज्य सचिव

नई राज्य कमिटी में दरभंगा से 4 लोग हुए शामिल।

दरभंगा गया में आयोजित भाकपा-माले का 11 वां राज्य सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. सम्मेलन से एक बार फिर कॉमरेड कुणाल को राज्य सचिव चुना गया. यह उनका राज्य सचिव के बतौर तीसरा टर्म होगा।

इसके पहले 97 सदस्यों की राज्य कमिटी प्रतिनिधियों के द्वारा चुनाव की प्रक्रिया द्वारा चुनी गई और फिर राज्य कमिटी ने अपने सचिव का चुनाव किया।

97 सदस्यों की राज्य कमिटी में छात्र-युवाओं, महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले पार्टी कार्यकर्त्ताओं को तरजीह दी गई है।
दरभंगा से 4 साथी राज्य कमिटी के सदस्य चुने गए है। जिसमे भाकपा(माले) दरभंगा जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, बहादुरपुर प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार, महिला नेत्री के बतौर ऐपवा की जिला सचिव शनिचरी देवी,अल्पसंख्यक नेता के बतौर इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद को चुना गया है।

पार्टी संघटन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जमीनी स्तर पर काम कर रहे कई पार्टी नेता पहली बार कमिटी में चुनकर आए हैं।

इस अवसर पर माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि राज्य सम्मेलन से वाम एकता को मजबूत करो, महागठबंधन को धारदार बनाओ नारा को गांव-गांव में बुलंद किया जाएगा। तथा पार्टी को पंचायत स्तर पर मजबूत बनाने के लिए ठोस पहलकदमी ली जाएगी।

प्रिंस राज – भाकपा(माले) जिला कार्यालय।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …