
जिस प्रदेश में प्रदेश के मुखिया ही सुरक्षित नहीं उस प्रदेश में आम आदमी का जीवन संशय में उक्त बातें लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने दरभंगा जायका रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में कही, मीडिया प्रभारी रणधीर झा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस घटना की तिब्र निंदा करते हुए कहा कि बिहार की प्रशासन पूर्ण रूप से दिखावे के लिए शराब के पीछे पड़ी रहती है और एक आम इंसान मुख्यमंत्री पर हमला कर जाता है, चिराग पासवान ने कहा कि इस अंधी गूंगी सरकार और प्रशासन को उखाड़ फेंकने के लिए निकाय चुनाव में जनप्रतिनिधि लोजपा रा के सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से जीताने जा रही है, आगे मीडिया प्रभारी रणधीर झा ने बताया की लोजपा रा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार झा और निकाय चुनाव के लोजपा रा प्रत्याशी विपिन पाठक ने बड़े ही भव्य पूर्ण आयोजन किया, राष्ट्रीय महासचिव सह निकाय चुनाव जिला प्रभारी डॉ शाहनवाज अहमद कैफ़ी और जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार झा ने कहा कि निकाय चुनाव में लोजपा रा के प्रत्याशी विपिन पाठक की जीत सुनिश्चित करने के लिए जिला की पूरी टीम प्रतिबद्ध है, डॉ कैफ़ी ने कहा कि निकाय चुनाव की जीत कुशासन पर एक गहरी चोट होगी,प्रेस वार्ता में लोजपा रा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रधान महासचिव संजय पासवान, राष्ट्रीय महासचिव सह दरभंगा जिला प्रभारी डॉ शाहनवाज अहमद कैफ़ी, प्रदीप ठाकुर, डॉ इंतखाब आलम, प्रभाकर ठाकुर,अमरेश सिंह राठौर, पूनम देवी, अंजू देवी, गुंजन कुमारी समेत जिला लोजपा रा के सभी सदस्य और जिला के सभी प्रखंड के साथी उपस्थित थे
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal