Breaking News
रिपोर्ट विवेक तिवारी दरभंगा news24live

गोपालगंज।। जदयू के बूथ जीतो चुनाव जीतो मिशन के तहत सभी विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर बनाए गए बूथ अध्यक्ष व सचिव

गोपालगंज।।
जदयू के बूथ जीतो चुनाव जीतो मिशन के तहत सभी विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर बनाए गए बूथ अध्यक्ष व सचिव।

रिपोर्ट विवेक तिवारी दरभंगा news24live

जनता दल यू कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल के अध्यक्षता में जनता दल यू द्वारा बिहार में बूथ जीतो चुनाव जीतो मिशन 2020 के तहत गोपालगंज जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथों पर आज बनाए गए बूथ अध्यक्ष एवं सचिव ने की समीक्षा बैठक हुई।बैठक में संगठन प्रभारी प्रदेश महासचिव रामगुलाम राम ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2020 में सरकार बनेगी। इसके लिए कार्यकर्ता गांव-गांव में बिहार सरकार की योजनाओं को बताने और समझाने का काम कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने बैठक के दौरान कहा कि गोपालगंज मजबूती के साथ संगठन में कार्य करने में लगे हैं। अभी तक 1700 बूथों पर अध्यक्ष व सचिव बना दिया गया है। विधानसभा प्रभारी विजय वर्मा, राजेश्वर चौहान ,मोहम्मद मंसूर आलम, दिनेश मिश्र ,सूरज यादव, दिग्विजय कुमार, अमरेंद्र कुमार बारी आदि मौजूद रहे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …