ऐक्टू समेत 10 ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में खेग्रामस, किसान महासभा एवं माले ने निकाला जुलूस

देशव्यापी मजदूर हड़ताल में लहेरियासराय टावर घण्टों जाम
दरभंगा ऑल इंडिया सेन्ट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (ऐक्टू) ने केंद्रीय ट्रेड यूनियन और सेवा संगठन के आह्वान पर हड़ताल के दूसरे दिन 29 मार्च को हड़ताल के समर्थन में लहेरियासराय क्लब से ऐक्टू नेता उमेश प्रसाद साह, देवेंद्र कुमार असंगठित कामगार महासंघ मीटर रीडर के अमरनाथ राय, संतोष चौधरी, मोबाइल केयर टेकर संघ के अशोक राय, आशा कार्यकर्ता संघ के सबिता कुमारी, विजयलक्ष्मी देवी, विद्यालय रसोइया संघ के सन्तरा देवी, सुरेन्द्र पासवान, पप्पू पासवान, पशु रक्षा टिकाकर्मी संघ के रामशंकर सिंह, कृष्ण मोहन झा, वैक्सीन कुरियर संघ के शिवनाथ पासवान, निर्माण मजदूर यूनियन के राम नारायण पासवान, खेग्रामस और मनरेगा मजदूर संघ के नेता कल्याण भारती, जंगी यादव, विनोद सिंह, जमाल उद्दीन, हरि पासवान, सन्तोष यादव के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों ने निजीकरण, निगमीकरण, कमरतोड़ महंगाई, रिकॉर्ड बेरोजगारी, एमएसपी लागू करने मे आनाकानी करने के खिलाफ, चारों श्रम कोड व 12 घण्टे के कार्य दिवस को वापस लेने प्रस्तावित बिजली बिल अधिनियम 2020 वापस लेने, स्मार्ट मीटर नहीं लगाने, दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने, बिना बैकल्पिक व्यबस्था के गरीबों को उजाड़ने, देश को कम्पनी राज बनाने, ट्रेड यूनियन अधिकार और श्रमिकों पर हमला बन्द करने, बैंकों के निजीकरण, और स्किम, ठेका, संविदा, मानदेय बन्द करने, सभी स्किम कामगार को सरकारी कर्मी घोषित करने, न्यूनतम 26000 रुपये मासिक मानदेय देने, किसानों के लिये एमएसपी लागू करने, मीटर रीडर को बिजली विभाग में समायोजित करने के माँगों के समर्थन में आक्रोश पूर्ण नारे के साथ मार्च लहेरियासराय क्लब से समाहरणालय, टॉवर, लोहिया चौक से पुनः टॉवर पर घण्टे भर जाम कर सभा किया जिसे ऐक्टू जिला सचिव मिथिलेश्वर सिंह, माले के वरिष्ठ नेता आर के साहनी, अभिषेक कुमार,देवेंद्र कुमार, इंसाफ मंच के नियाज अहमद, ऐक्टू के उमेश प्रसाद साह, माले नेता सदीक भारती, शनिचरी देवी, अनुपम कुमारी, देवेन्द्र चौधरी,आदि नेता ने सम्बोधित किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal