मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा लहेरियासराय सुखल पोखर की सौंदर्यीकरण को लेकर लगातार दो दिनों से आमरण अनशन जारी है।

आमरण अनशन को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने कहा कि 6 महीनों से जिला अधिकारी और नगर निगम के प्रशासन को लगातार ज्ञापन के माध्यम से इस पोखर को सौन्दर्यकरण करने आग्रह करते आ रहे हैं।उसके बावजूद निगम प्रशासन और जिला प्रशासन ने हमारी मांगों पर कोई ठोस और सकारात्मक पहल नहीं कर पाया अगर आने वाले दिनों में हमारी मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं किया जाता है तो हम लोग गांधीवादी तरीके से उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे और यह आंदोलन वार्ड 40 से होकर दरभंगा के सभी वार्डों तक जाएगी।
दरभंगा के इतिहास में जल को बचाने के लिए 1 लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी वर्तमान मेयर पर निशाना साधते हुए पूर्व अध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने कहा जबसे मेयर बनी है तब से लेकर आज तक वार्ड की जनता की मूलभूत समस्या को ना सुनते हुए अपने अपने एजेण्डा पर काम करती है वोट बैंक की राजनीति करती है।
वही आमरण अनशन पर लोगों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय प्रभारी जय प्रकाश झा ने कहा कि पूरे दरभंगा में एक साजिश के तहत पोखर को भर कर अतिक्रमण किया जा रहा है और बाद में उसे भूमाफिया द्वारा बेच दिया जाता है और दरभंगा के धरोहर तथा संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने का काम यहां का विधायक मेयर तथा उप मेयर समेत वरीय पदाधिकारी करते हैं। लेकिन मिथिला स्टूडेंट यूनियन अपने क्षेत्र और अपने धरोहर को संरक्षण करने को लेकर संकल्पित है यदि लगातार दो दिन से जारी आमरण अनशन को मेयर तथा उप मेयर और विधायक डीएम द्वारा हमारे साथियों से आमरण अनशन पर आकर सफल वार्ता नहीं किया जाता है तथा सुखल पोखर को उड़ाहीकरण व सौन्दर्यकरण नहीं करवाया जाता है तो मिथिला स्टूडेंट यूनियन अपने अधिकार के लिए और वार्ड नंबर 40 के जनता के हक के लिए आमरण अनशन के साथ-साथ सड़क पर उतर कर भी जोरदार आंदोलन करेगी।
क्योंकि हमारे यूनियन 7 सालों में दरभंगा के विभिन्न पोखर हराही पोखर गंगासागर पोखर दिघी पोखर को सौंदर्य करवाने को लेकर संघर्ष किया है।
जब तक सुखन पोखर का भी सौन्दर्यकरण नहीं हो जाता है तथा उराहीकरण का कार्य आरंभ नहीं होता है तो दरभंगा वासियों के हक अधिकार के लिए मिथिला स्टूडेंट यूनियन जोरदार आंदोलन करेगी।
वही आमरण अनशन पर बैठे उदय नारायण झा,अविनाश साहनी,कृष्णा कुमार,ने कहा कि 2 दिनों से इस भरी धूप में भूखे पेट अनशन पर आम जनों की भलाई व सुखल पोकर की सौन्दर्यकरण करने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन यहां के पदाधिकारियों को कानों तक हमारी आवाज अभी तक नहीं पहुंचा है इससे जाहिर होता है कि यहां के पदाधिकारियों को तथा नेताओं को हमारे जान प्राण की रक्षा व पोखरों की रक्षा करने को लेकर कोई भी नीति नहीं है जिसके कारण हमारे दरभंगा का यह हाल है।
यदि अनशन अस्थल पर मेयर वार्ता करने नहीं आते हैं तो आने वाले चुनाव में इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
अनशन में उपस्थित वार्ड 40 के आम जनता उज्जवल कुमार मिश्रा,विक्की कुमार सहनी, शिवम कुमार साहनी, सूरज कुमार साहनी, सुशील कुमार साहनी,दिनेश साहनी,राम साहनी,विजय साहनी,राजू भाई, चंदन यादव,कुंदन यादव,सुधीर यादव,गोविंद यादव,शंकर ने सुखल पोखरा की उड़ाही कारण करवाने की बात कही ताकि आने वाले समय में इस पोखर में भी छठ पूजा के साथ-साथ मछली पालन का भी कार्य किया जा सके। सभी वार्ड के सभी जनता ने आज आक्रोशित होकर के मेयर के घर पर पंपलेट लगाने का काम किया है तथा अल्टीमेटम दिया है कि यदि सुबह 8:00 बजे तक मेयर तथा उप में वार्ता नहीं करते हैं तथा पोखर का उराहीकरण कार्य चालू नहीं कर पाते हैं तो आने वाले चुनाव में अंजाम भुगतने को तैयार रहें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal