Breaking News

दरभंगा डी.एम ने किया ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण

 

डी.एम ने किया ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण


दरभंगा भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी के द्वारा किया जाना है।
इसी निर्देश के अन्तर्गत मार्च माह का मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा दरभंगा, समाहरणालय परिसर अवस्थित ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, अनुमण्डल पदाधिकारी स्पर्श गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार, राकपा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र मोहन झा तथा निर्वाचन शाखा के कर्मीगण उपस्थित थे.

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …