शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में हो रही समस्याओं से डीएम को कराया अवगत

दरभंगा जिला के शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा आज अपराह्न में जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के समक्ष उपस्थित होकर मध्याह्न भोजन योजना के संचालन को लेकर वार्त्ता की गयी एवं मध्याह्न भोजन चलाने में आ रही समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
उक्त के आलोक में जिलाधिकारी के समक्ष अपनी माँग को रखते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया तथा संघ द्वारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मध्याह्न भोजन योजना चालू करने का निर्णय लिया गया।
वार्ता के दौरान ही शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा जिले के सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना तत्काल प्रभाव से चालू करने पर अपनी सहमति व्यक्त की गयी।
उक्त अवसर पर संजय कुमार झा, जिलाध्यक्ष प्रादेशिक संघ, सतीश कुमार मंडल, अध्यक्ष शिक्षा क्लब, श्री नारायण मंडल, प्रा.शि संघ, सौरभ कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष नगर, प्रा.शि. संघ, विजय कुमार मण्डल, इन्तरवाब रजा, प्रमण्डल अध्यक्ष परिवर्तनकारी प्रा.शि. संघ, संजय राय, जिलाध्यक्ष, परिवर्तनकारी प्रा.शि. संघ, विष्णु मंडल जिला उपाध्यक्ष, परिवर्तनकारी प्रा.शि. संघ एवं अन्य के साथ-साथ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना) विजय चन्द्र भगत उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal