
आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बिहार के नये चुनाव प्रभारी एवं संगठन मंत्री नियुक्त किए- डॉ शशिकांत
आम आदमी पार्टी ने अजेश यादव को बिहार में चुनाव प्रभारी नियुक्त किया
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय केजरीवाल जी के द्वारा दिल्ली के बदली विधान सभा से विधायक श्री अजेश यादव जी को बिहार आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रभारी एवं श्री राहुल तंवर को बिहार का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। बिहार के मुख्य प्रवक्ता डॉ शशिकांत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी अधिकृत पुष्टि करते हुए आम आदमी पार्टी बिहार की ओर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी को धन्यवाद का संदेश भेजा है।
आम आदमी पार्टी बिहार की नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई संदेश भेजने वाले अन्य वरीय नेताओं में में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार, आर.एन. सिंह , रागिनी लता सिंह,डॉ पंकज गुप्ता, अशोक सिंह , नवनीत झा, गुलफिशा यूसुफ,शिव दयालु सिंह ,बबलू प्रकाश, राजेश सिन्हा, अभय आनंद झा, नियाज अहमद, नंदलाल राम, कृष्ण मुरारी, चंद्र भूषण , सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई और शुभकामना भेजा
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal