Breaking News

सीतामढ़ी बचपन बचाओ आंदोलन की प्रेरणा से महादलित बस्ती की पहली लड़की हुई मैट्रिक पास, बस्ती में उत्सव सा माहौल

बचपन बचाओ आंदोलन की प्रेरणा से महादलित बस्ती की पहली लड़की हुई मैट्रिक पास, बस्ती में उत्सव सा माहौल


सीतामढ़ी:- बचपन बचाओ आंदोलन की प्रेरणा से परिहार प्रखंड के दुबे टोला गांव के महादलित बस्ती की पहली मैट्रिक परीक्षा पास होने वाली बेटी बनी बाल समिति की सदस्य इंद्रा कुमारी, इंदिरा ने मैट्रिक की परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है गौरतलब है कि ज्ञान की लौ से महादलित बस्ती दुबे टोल से अशिक्षा का अंधियारा मिटाने निकली बाल समिति कि सदस्य इंदिरा कुमारी के जज्बे की सराहना प्रदेश भर में लोगों कर रहे है परीक्षा के दौरान स्वयं बचपन बचाओ आंदोलन के संस्थापक नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित श्री कैलाश सत्यार्थी ने इंद्रा से बात कर उसके मनोबल को बढ़ाया जिससे इंदिरा का शिक्षा के प्रति और लगाव बढ़ा वही इंद्रा के हौसलों से प्रभावित होकर अनुसूचित जाति -जनजाति कल्याण विभाग बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के द्वारा इंदिरा को प्रोत्साहित करने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया गया था। इंद्रा ने परीक्षा पास होने का श्रेय बचपन बचाओ आंदोलन, शिक्षक चंदन मांझी एवं अपने माता- पिता को दिया है। रिजल्ट की जानकारी मिलने पर बचपन बचाओ आंदोलन के केंद्रीय निदेशक मनीष शर्मा , वरिष्ठ योजना समन्वयक राकेश कुमार , प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रियांशु कुमार ,सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी , बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुबोध राउत , पंचायत के मुखिया धनेश्वर पासवान , सरपंच रामप्रवेश राम , टोला सेवक रामप्रवेश माझी , शिक्षक चंदन मांझी,सत्येंद्र कुमार यादव ने इंद्रा को बधाई दिया है बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी का कहना है कि इंदिरा के परीक्षा पास होने से गाँव में इतिहास लिखा गया है यह हमारे संघर्ष की जीत है आने वाले दिनों में हम और भी मजबूती के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का काम करेंगे , दुबे टोला गांव के बाल संरक्षण समिति के सदस्य चंदन मांझी का कहना है कि इंदिरा का मैट्रिक पास होना हमारे गांव के लिए सबसे खुशी की बात है आज हम लोग का प्रयास सफल हुआ है और गांव में सभी लोग अपनी बेटियों को अब पढ़ाने के लिए जागरूक हुए हैं वर्षों से चली आ रही कुरीतियां बचपन बचाओ आंदोलन के प्रयास से समाप्त हुई है ।।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …