Breaking News

दरभंगा. जिलाधिकारी के समक्ष अंतरराष्ट्रीय दंपति ने बच्चों को लिया गोद

जिलाधिकारी के समक्ष अंतरराष्ट्रीय दंपति ने बच्चों को लिया गोद


दरभंगा जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के समक्ष उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में स्पेन के बैंडीकट पलंबर एवं मारिया अमिया बेनी के द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान दरभंगा के बालक कार्तिक कुमार को गोद लिया गया।
परिवार न्यायालय दरभंगा के द्वारा दत्तक ग्रहण की सभी कानूनी प्रक्रिया संपन्न की गयी। यह प्रक्रिया कोविड-19 कारणों से लंबित थी, जिसमें जिलाधिकारी, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा उक्त लंबित प्रक्रिया को त्वरित गति से निष्पादन किया गया।
यह प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण अभिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार संपन्न किया गया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई नेहा नूपुर, बाल कल्याण पदाधिकारी  पंकज कुमार सिन्हा, संस्था के समन्वयक त्रिभुवन नाथ मिश्रा उपस्थित थे.

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …