Breaking News

अपने अधिकार के लिए पंचायत जनप्रतिनिधि एकजुट होकर MLC चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार को वोट करें: नजरे आलम

अपने अधिकार के लिए पंचायत जनप्रतिनिधि एकजुट होकर MLC चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार को वोट करें: नजरे आलम

धर्म जाति से ऊपर उठकर धनबल को नकारते हुए समाजवादी विचारधारा को बल देना वक्त की जरूरत

दरभंगा: बिहार में 4 अप्रैल को होने वाले MLC चुनाव में पंचायत जनप्रतिनिधि एकजुटता के साथ महागठबंधन के उम्मीदवार को ही वोट करें ताकि आपकी आवाज और अधिकार को बल मिले। उक्त बातें सामाजिक कार्यकर्त्ता नजरे आलम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। श्री आलम ने कहा के अभी देश में जिस प्रकार की राजनीति चल रही है उसमें जनप्रतिनिधियों के अधिकार और आवाज को दबाया जा रहा है। जमिनि स्तर के जनप्रतिनिधियों की पूछ नहीं होती है। जिस कारण समाज का जो विकास होना चाहिए उसपर विराम लगा हुआ है। इसलिए तमाम पंचायत जनप्रतिनिधियों को चाहिए के एकजुट होकर अपने अधिकार का प्रथम वोट महागठबंधन के MLC उम्मीदवार को दें ताकि आपकी मजबूत आवाज और अधिकार की लड़ाई सरकार से लड़कर दिलवा सके। क्योंकि जबतक जमिनि स्तर के जनप्रतिनिधियों को मजबूत नहीं बनाया जाएगा तबतक ना तो समाज तरक्की कर सकेगा ना ही राज्य और देश आगे बढ़ पायगा। नजरे आलम ने आगे कहा कि धर्म जाति से ऊपर उठकर धनबल को नकारते हुए समाजवादी विचारधारा को और बल देने वाले महागठबंधन उम्मीदवार को अपना बहुमूल्य मतदेकर सदन भेजने का काम करें। पैसा के लालच में नहीं आना है।अपना और आपको जिताकर सम्मान दिलाने वाली जनता के मर्यादा का भी ध्यान रखना है आपको।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …