Breaking News

अगर हौसला बुलंद हो तो किसी भी ऊंचाई को छू सकते हैं यह एजुकेशन पॉइंट के छात्र एवं छात्राओं ने कर दिखाया

अगर हौसला बुलंद हो तो किसी भी ऊंचाई को छू सकते हैं यह एजुकेशन पॉइंट के छात्र एवं छात्राओं ने कर दिखाया

दरभंगा के वार्ड नं 23 स्थित किलाघाट एजुकेशन पॉइंट के छात्र रवि प्रकाश ने बिहार बोर्ड में 465 अंक लाकर अपने कोचिंग एवं अपने परिजन का नाम रोशन किया। इस खुशी के अवसर पर एजुकेशन पॉइंट के डायरेक्टर आशीष कुमार ने रवि प्रकाश को सैमसंग टैब से सम्मानित किया। इस मौके पर कोचिंग के डायरेक्टर ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। सम्मान समारोह में वैज्ञानिक साइंटिस्ट मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मो महाताब शेख एवं अन्य गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। एजुकेशन पॉइंट के इस बार मैट्रिक परीक्षा में 40 से अधिक छात्र एवं छात्रा परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें रवि प्रकाश ने 465 अंक लाकर अपने कोचिंग का नाम एवं शहर का नाम रोशन किया वही फर्स्ट डिवीजन पास करने वाली छात्रा को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। एवं छात्र को घड़ी देकर सम्मानित किया गया सेकंड डिवीजन करने वाले छात्र एवं। औरो छात्र व छात्रा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वही थर्ड डिवीजन पास किए हुए छात्र एवं छात्रा को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …