सोहटा के आदर्श ज्ञान दीप कोचिंग सेंटर के छात्रों का मैट्रिक परीक्षा में रहा बेहतर दबदबा, खुशी में शिक्षकों ने आयोजित किये समारोह

छातापुर के सोहटा गांव में स्थित ज्ञान दीप कोचिंग सेन्टर सोहटा में बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में उनके शैक्षिणक संस्थान के लगभग दर्जन भर बच्चे ने अपनी सफलता की गाथा लिखने में कामयाबी हासिल की। जिसको लेकर शैक्षणिक संस्थान के शिक्षक शिक्षिका समेत उनके गांव वासियों का मन हर्षित है। इसको लेकर सफल बच्चों को सम्मानित करने हेतु सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को को कोचिंग सेंटर परिवार द्वारा किया गया। जिसमें शैक्षणिक संस्थान से जुड़े बच्चे व उनके अभिभावक, जनप्रतिनिधि समेत स्थानीय प्रबुद्धजन शामिल हुये। जिनके द्वारा सफल बच्चों को सम्मानित किया गया। यहां बता दे कि सोहटा स्थित ग्रामीण क्षेत्र में बीते आठ साल से बेहतर शिक्षा प्रदान करने को लेकर अग्रसर रहने वाले आदर्श ज्ञान दीप कोचिंग सेंटर के संचालक प्रदीप कुमार हमेशा से ही बेहतर पठन पाठन को लेकर जाने जाते है। उनके शैक्षणिक संस्थान से हर बार बेहतर रिजल्ट मिलती है। इसको लेकर वे काफी हर्षित भी रहते है। जबकि अपने संस्थान के बच्चों के बेहतर परिणाम पर वे इसका श्रेय संस्थान में पढ़ रहे बच्चों को देते हुए कहा कि जो कड़ी लग्न मेहनत से पढ़ाई करते है उन्हें निश्चित ही कामयाबी मिलती है। उन्होंने समारोह में सफल छात्रों से और बच्चों को सीख लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि हर छात्र छात्रा प्रतिभा वान होते है। लेकिन उन्हें शिक्षकों के बताए निर्देश का पालन करते हुए पढ़ाई करने की जरूरत है। तब उन्हें निश्चित ही वो सफलता मिलती है। जिससे खुद छात्र छात्रा ही नही बल्कि उनके शिक्षक समेत अभिभावक व इष्ट मित्र अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते है। समारोह का आगाज स्वागत गान है मान्य अतिथि मेरे स्वागत है यहाँ तेरा… गीत से शैक्षिणक संस्थान के छात्राओं ने की । जबकि समारोह में सफल छात्र कौशल कुमार जिन्होंने बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 431 अंक प्राप्त किये है ने अपनी सफलता पर अपनी बात रखते हुए कहा कि माता पिता का बिशेष डांट फटकार, समय समय पर पढ़ाई से सम्बंधित चर्चा व कोचिंग व स्कूली शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन से उन्हें यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा इसी मेहनत व लग्न जारी रख आगे की पढ़ाई पूरी की जाएगी। इधर, इसी कोचिंग संस्थान की छात्रा सुनीता कुमारी ने 423 अंक प्राप्त किये है। जबकि नीरज कुमार 398, सुजीता कुमारी 337, आँचल कुमारी 337, मन्जिता कुमारी 319, आरती कुमारी 310, लवली कुमारी 309, प्रेरणा राज 305, आरती कुमारी 302, अमित कुमार 302 अंक लाई है। जिसको लेकर समारोह में शामिल अतिथि व ट्यूशन के शिक्षकों द्वारा सभी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal