Breaking News

बिहार में आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों में बढ़ारुझान , बड़ी संख्या में युवा ले रहे हैं सदस्यता- गुलफिशा यूसुफ

 

बिहार में आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों में बढ़ारुझान , बड़ी संख्या में युवा ले रहे हैं सदस्यता- गुलफिशा यूसुफ

विशेष सदस्यता अभियान से एक लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य- आम आदमी पार्टी, बिहार

आम आदमी पार्टी को दिल्ली के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत से उत्साहित होकर बिहार के हर जिलों में विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैजिसमे राष्टीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल की भरस्टाचार मुक्त ईमानदार छवि और काम की मुद्दो वाली राजनीति से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में बिहार का युवा वर्ग सदस्यता लेने को उमड़ रहा है।

कल पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में विशेष सदस्यता अभियान की जूम समीक्षा बैठक की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी प्रवक्ता गुलफिशा यूसुफ ने जानकारी दी कि अबतक लगभग उन्नीस हजार लोग इस अभियान के माध्यम से पार्टी की प्रथमिक सदस्यता ले चुके हैं,हमारा लक्ष्य एक लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का है।
कल रविवार को प्रदेश के जिन जिलों में विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया उनमें पटना प्रदेश कार्यालय में कृष्णमुरारी गुप्ता, पालीगंज में शिवनाथ गुप्ता, बेगुसरस्य में डॉक्टर मीरा सिंह, भागलपुर में दिलीप जान, छपरा में उमेश्वर प्रसाद मुनि, आरा में महेंद्र शर्मा, पूर्वी चंपारण में कुंदन पांडेय, अरुण शर्मा, सहरसा में विशाल पचोरिया, सोहन झा ,पूर्णिया में विकास झा,शेखपुरा में धमोदय कुमार, सीतामढ़ी में कृष्णा यादव, बक्सर में मनोज यादव, अररिया में भाई चंद्रभूषण, सिवान में अमित सिंह प्रमुख हैं।
पार्टी हवाले से कहा गया है कि अभियान नवनियुक्त बिहार चुनाव प्रभारी अजेश यादव और संगठन मंत्री राहुल तंवर के अगले आदेश तक चालू रहेगा।लोग बिहार प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भी पार्टी की सदस्यता ले सकते है.

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …