Breaking News

प्रतियोगिताओं का संगम “बाल उत्सव” के छठे दिन बालिका वर्ग के कबड्डी की प्रतियोगिता क्रांति स्थल परिसर में आयोजित हुई।

 

दरभंगा बहादुरपुर प्रखंड के रामभद्रपुर पंचायत अन्तर्गत ऐतिहासिक क्रांति स्थल के मैदान में एंबीशन क्लब, रामभद्रपुर के द्वारा गांव के बच्चो के बीच खेल – कूद एवम् साहित्य की विभिन्न प्रतियोगिताओं का संगम “बाल उत्सव” के छठे दिन बालिका वर्ग के कबड्डी की प्रतियोगिता क्रांति स्थल परिसर में आयोजित हुई। इन दोनो विधाओं के तीन समूहों में कुल 30 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया।
स्थानीय रामभद्रपुर ग्रामवासी राकेश झा ने कहा की समाज में हरेक पहलू पर महिलाएं अब कंधा से कंधा मिलाने को तैयार है। जिस तरह हमारे समाज की बेटियां खेल कूद में आगे बढ़ चढ़ कर सहभागिता ले रही वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हम सब समाज के प्रगति हेतु हरेक बढ़ते कदम पर साथ है।
आज के इस कार्यक्रम में बाल उत्सव के संयोजक एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा के जिला संयोजक हरिओम झा, सह संयोजक मोहन ठाकुर, तरुण मंडल, प्रकाश कुमार, विक्की मंडल, रामलखन झा, ईश्वर कुमार, शुभम दास, हर्ष कुमार, रणधीर झा, रिशु सिंह, दिव्या कुमारी, प्रभाष कुमार, रिशु कुमार, दीपक कामत, प्रवीण कुमार सहित सैकड़ों अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …