Breaking News

सुरक्षित ड्राइव में अहम है ट्रैफिक सिम्बल की समझ : प्रो दिलीप कुमार चौधरी

सुरक्षित ड्राइव में अहम है ट्रैफिक सिम्बल की समझ : प्रो दिलीप कुमार चौधरी

8 बिहार बटालियन एनसीसी में हुआ ट्रैफिक पार्क का उद्घाटन
बिहार राज्य पथ परिवहन, एनसीसी उड़ान एवं एनसीसी की बिहार व झारखंड इकाई के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को 8 बिहार बटालियन एनसीसी में ट्रैफिक पार्क का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सीएम साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने किया. मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत में रोड पर सुरक्षित ड्राइव करने के लिए भारत सरकार ने कुछ यातायात के नियम बनाए, जिनका पालन करके रोड पर सावधानी रखी जा सकती है. इसी तरह यातायात नियमों के अनुपालन के लिए सड़़क किनारे लगाये गये सांकेतिक चिह्न सड़क यातायात की सुरक्षा में बेहद मददगार होते हैं, इसकी जानकारी हर व्यक्ति को रखनी चाहिए.
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित यातायात विभाग के एस एच ओ नीलमणि ने बताया कि पहले सड़क दुर्घटना जैसी घटनाओं से लोग दूर भागते थे, कि उन्हें मामले में बिना वजह पुलिस और कोर्ट का दौड़ लगाना पड़ेगा. लेकिन ऐसी बात नहीं है. वास्तव में सरकार ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने एवं उसके देखरेख करने वाले के लिएबिना किसी परेशानी के इनामी रकम देने का प्रावधान कर रखा है.
एनसीसी के उड़ान पदाधिकारी कैप्टन अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि सड़़क यातायात नियमों की जानकारी रखना सभी के लिए जरूरी और महत्वपूर्ण है। हम अपने शहर में और दूसरे शहर में भी इसका पूर्ण लाभ उठा सकते हैं। चाहे वह सड़क संकेत हो, जेबरा क्रॉसिंग हो या ट्रैफिक लाइट हो, हम सबको इसकी जानकारी रहने पर हम हर जगह बिना किसी चालान के आसानी से वाहन चला सकते हैं.
एनसीसी उड़ान के जिला संयोजक सुशील कुमार यादव ने सड़क यातायात के संकेतों के बारे में बारी बारी से बताया. साथ ही सभी एनसीसी कैडेटों एवं एनसीसी उड़ान के स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि हम सभी को यातायात संकेत का पालन करना चाहिए और किसी वाहन का ओवरटेक ना करें जिससे कि हमारे जीवन को क्षति पहुंचे।
मौके पर सीएम साइंस कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी डा अभय सिंह, 8 बिहार बटालियन एनसीसी के सूबेदार रूप बहादुर घिंसिंग, सुबेदार धर्मेंद्र सिंह, बीएचएम लोकेश गुर्जर , हवलदार विप्लव राय, हवलदार गुरतेज, कैडेट विकास कुमार, कैडेट्स जिवेन्द्र कुमार, कैडेट गुरमीत कुमार आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …