नामांकन लेने से वंचित बच्चे एवं ड्राप आउट छात्र -छात्राओं को विद्यालय से जोड़ने के लिए परिहार प्रखंड में अभियान शुरू

परिहार :- सीतामढ़ी जिला के परिहार प्रखंड में नामांकन लेने से वंचित बच्चे एवं ड्रॉपआउट छात्र -छात्राओं को विद्यालय से जोड़ने के लिए बचपन बचाओ आंदोलन एवं विकास मित्र के द्वारा अभियान की शुरुआत की गई है । अभियान के पहले दिन मंगलवार को बैठक प्रखंड सभाकक्ष में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रियांशु कुमार के अध्यक्षता में की गई। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रियांशु कुमार के द्वारा बैठक में विकास मित्रों को निर्देश दिया गया कि महादलित टोला सहित बच्चे विद्यालय में नामांकन लेने से वंचित हैं या ड्रॉप आउट हो गए हैं इन सभी बच्चों को चिन्हित कर बचपन बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ता के साथ अभियान चलाकर नामांकन विद्यालय में करवाएं, साथ ही जिन बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है उन्हें भी चिन्हित कर जानकारी दें जिस की समीक्षा हर सप्ताह की जाएगी . बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए प्रखंड के विभिन्न गांव में जन-जन को जागरूक कर बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रियांशु कुमार ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय , सूतीहारा
का भी निरीक्षण किया गया जहां रिक्त बचे सीटों पर भी छात्राओं का नामांकन जल्दी पूर्ण करवाने के लिए बच्चों को चिन्हित कर नामांकन करवाने का निर्देश विकास मित्र एवं बचपन बचाओ आंदोलन के को दिया गया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal