Breaking News

केवटी विधायक का प्रोटोकॉल को तोड़ने व जनता को गुमराह करने वाले व्यवहार निंदनीय,उच्च स्तरीय जांच कर हो कारवाई -इनौस

केवटी विधायक का प्रोटोकॉल को तोड़ने व जनता को गुमराह करने वाले व्यवहार निंदनीय,उच्च स्तरीय जांच कर हो कारवाई -इनौस

केवटी प्रखंड अस्पताल में मरीज के नौजवानों परिजन पर हुए लाठीचार्ज की हो उच्च स्तरीय जांच,नौजवान को मिले न्याय

केवटी कोठिया मगरथु चौक
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केवटी में पिछले दिनों हुए मरीज के नौजवान परिजन पर पुलिसिया लाठीचार्ज व उसके बाद स्थानीय विधायक द्वारा प्रोटोकॉल तोड़ जनता को गुमहार करने वाले व्यवहार के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कर कारवाई की मांग के साथ इंकलाबी नौजवान सभा(RYA) की प्रखंड संयोजन समिति द्वारा कोठिया मगरथू चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया जिसका नेतृत्व प्रखंड संयोजक श्रवण कुमार ने किया।

पुतला दहन के बाद आयोजित सभा की अध्यक्षता दिवाकर शर्मा ने किया।
संबोधित करते हुए भाकपा(माले) प्रखंड सचिव धर्मेश यादव ने कहा कि बिहार में पुलिसिया – अपराधी गठजोड़ चरम पर है।स्वास्थ्य कि बदहाल व्यवस्था की वजह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज के परिजन व चिकित्सक के बीच कहा सुनी हुई और पुलिसिया तानाशाही ने नौजवान के समस्या को हल करने के बजाय नौजवानों पर लाठी बरसाने कारवाई की जो निंदनीय है।इसी उच्च स्तरीय जांच कर दोषी डॉक्टर व पुलिस पदाधिकारी पर कारवाई हो।साथ ही स्थानीय विधायक की संविधान विरोधी रवाया की भी जांच कर अभिलंब कारवाई की जाय।

इनौस के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि विधायक की कारवाही नौजवान को न्याय दिलवाने वाला नही था बल्कि अपनी सरकार की कमजोरी छिपाने वाला। रहा।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की चौपट हालत पर विधायक का मुंह नही खुलता है।विधानसभा में बिहार विशेष शसक्त पुलिस विधेयक को मेज थपथपा के पास करने वाले विधायक को आज पुलिस की तानाशाही दिखती हैं।विधायक की कारवाही जनता को गुमराह करने वाला है अभिलंब विधायक पर कारवाई हो।साथ ही डॉक्टर व पुलिस की संवेदनहीनता की भी जांच कर कारवाई सुनिश्चित की जाय।
कार्यक्रम में आइसा के पूर्व जिला सचिव विशाल मांझी,अतीश पासवान,संजीत मंडल,सुशील पासवान,रवि शर्मा,चांद,दिवाकर झा,ललित ठाकुर सहित दर्जनों युवा शामिल थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …