दिल्ली से आये दो सदस्यीय ऑडिट टीम ने टीबीडीसी विभाग के डाटा का किया अवलोकन
अधिकारियों ने टीबी रोगियों से संबंधित योजनाओं व उनके लाभ के बावत मांगी जानकारी
टीबी रोगियों के पहचान व उपचार से संबंधित विवरणी के प्रवृष्टि को ले दिये निर्देश

दरभंगा. डाटा ऑडिट विभाग दिल्ली से आये दो सदस्यीय टीम ने सिविल सर्जन कार्यालय परिसर स्थित टीबीडीसी विभाग का निरीक्षण किया. दो दिवसीय कार्यक्रम में रवि नासा व प्रदीप निमवत ने विभाग में संचालित टीबी रोग से संबंधित विभिन्न चिकित्सा सुविधा को लेकर डाटा का अवलोकन किया. बताया गया कि विभाग द्वारा दी गयी डाटा से अधिकारी संतुष्ट थे. विदित हो कि दोनों अधिकारी गुरुवार को विभाग का निरीक्षण पहुंचे. बीते दो दिनों तक टीबी मरीजों से संबंधित ब्योरा का आकलन किया. साथ ही विभाग के सही संचालन व मरीजों के हित में कई निर्देश दिये. इस दौरान टीकी मरीजों को विभाग की ओर से ट्रांसफर करने वाले राशियों के बावत जानकारी मांगी. इस दौरान अधिकारियों ने कई घंटे तक टीबी रोग से लड़ने के लिए संचालित योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी ली. टीम ने टीबी जांच से संबंधित रजिस्टर में दर्ज मरीजों के बारे में जानकारी ली. इसके अलावा मरीजों से लिए गए सेम्पल की जांच रिपोर्ट हर महीने भेजने और दवाईयां उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली. मौके पर कर्मियों ने अधिकारियों को बताया कि पोषण आहार के रुप में फूड बॉस्केट, नियमित वजन जांच और काउंसलिंग भी टीबी मरीजों का किया जाता है. वहीं जो मरीज बीच में दवाईयों का सेवन छोड़ देते हैं उनकों भी जांच के बाद अलग से दवाईंयां दी जाती है. अंत में विभाग की ओर से सभी डाटा संबंधी प्रक्रियाओं के अवलोकन के बाद टीम बक्सर के लिये रवाना हो गयी.
दूसरे जिला से आये मरीजों के चिकित्सा प्रक्रिया की जानकारी मांगी
केन्द्रीय टीम ने विभाग में दूसरे जिला से आये मरीजों के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी. इस संबंध में रजिस्टर में अंकित मरीजों का डिटेल को देखा. इस दौरान कर्मियों को निर्देश देते हुये कहा कि टीबी मरीजों के उपचार के बाद विवरणी सही तरीके से भरें, ताकि जरूरत पड़ने पर विभाग की ओर से मदद पहुंचाया जा सके. साथ ही संपर्कित लोगों की भी जांच संबंधी प्रक्रियाओ को किसी समस्या के पूरा किया जा सके. कहा कि विभाग टीबी को समाप्त करने के लिये कई कार्ययोजना चला रही है. इन सभी योजनाओं को दूर- दराज मे रह रहे मरीजों तक पहुंचाया जा सके. इसके लिये विभाग की ओर से स्थानीय स्तर पर प्रयास जरूरी है. मौके पर सीडीओ डॉ सत्येन्द्र कुमार मिश्रा, गिरिजा शंकर, गौतम आदि कर्मी मौजूद थे.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal