Breaking News

दुकान में छापेमारी के दौरान तूफान कंपनी के नकली ब्रांड का पंखा भारी मात्रा में बरामद

छापेमारी के दौरान तूफान कंपनी के नकली ब्रांड का पंखा भारी मात्रा में बरामद


समस्तीपुर ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो दुकानों में की गई छापेमारी जहां से नकली तूफान कंपनी के पंखे भारी मात्रा में बरामद किया गया। M/S शम्भुनाथ एंड ब्रदर्स के ब्रांड तूफान कंपनी के नकली उत्पाद बनाने व बेचने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। ब्रांड तूफान पंखा के गुणवत्ता का आधार पर थाना ताजपुर समस्तीपुर क्षेत्र से शिकायत आ रही थी। कि तूफान कंपनी ब्रांड के गुणवत्ता के साथ छेड़छाड़ कर दुकानदार के द्वारा नकली तूफान कंपनी का पंखा बेचा जाता है। इसकी शिकायत हुई थी जिसके आधार पर कंपनी ने एक टीम गठित कर बाजार में सर्वे के लिए भेजा गया। कई दिनों सर्वे करने के बाद तूफान कंपनी की टीम तथा ताजपुर हॉस्पिटल रोड में ताजपुर थाना पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें भारत इलेक्ट्रिक दुकान पर छापामारी किया। तो छापामारी के क्रम में भारत इलेक्ट्रिक दुकान हॉस्पिटल रोड ताजपुर से नकली कंपनी का भारी मात्रा में पंखा एवं ब्लेड के साथ जप्त किया जो तूफान कंपनी का नकली पंखा था वहीं थाना ताजपुर जिला समस्तीपुर को पंखा एवं अन्य जप्त कर सुपुर्द किया गया।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …