Breaking News

तारालाही में दो दिवसीय ‘शिक्षा रोजगार सेतुबन्ध’ कार्यक्रम का शुभारंभ

तारालाही में दो दिवसीय ‘शिक्षा रोजगार सेतुबन्ध’ कार्यक्रम का शुभारंभ

राष्ट्रीय सेवा योजना, चंद्रधारी मिथिला विज्ञान महाविद्यालय, दरभंगा एवं डा प्रभात दास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय तारालाही गांव में दो दिवसीय ‘शिक्षा रोजगार सेतुबन्ध’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी डा सत्येंद्र कुमार झा ने कहा कि महाविद्यालय परिवार कि यह योजना है कि गोद लिए गए गांव में हम निरंतर शैक्षिक एवं सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहें। इसी कड़ी में महाविद्यालय के विद्वान शिक्षकों से आग्रह किया गया कि वह तारालाही में छात्रों को सम्बन्धित विषयों की समस्याओं का निराकरण करें
हनुमाननगर प्रखंड के तारालाही उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बुधवार को गांव के युवाओं को गणित, वनस्पति विज्ञान एवं भौतिकी विषय के गूढ़तम प्रश्नों से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्देश्य गांव के विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता को परखना है।साथ ही शिक्षा को कैसे रोजगार का आधार बनाया जा सकता है इससे भी अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दिलीप चौधरी के निर्देशानुसार जल्द ही इस गांव में स्पेशल कैंप लगाया जाएगा।जिसमें ग्रामीणों को संगठित कर विविध कार्यक्रमों को संचालित करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। फिलहाल इस कार्यक्रम में इंटरमीडिएट और स्नातक के विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में भाग ले रहे बीएससी के छात्र मिथिलेश कुमार, रितेश रंजन यादव और संजय कुमार ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम से तारालाही गांव के छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा। यह किसी वरदान से कम नहीं है। जबकि तारालाही गांव के ही इंटर फाइनल में अध्ययनरत शिवम् कुमार, विकास कुमार,रजनी प्रिया आदि विद्यार्थियों ने बताया कि इस तरह के क्लास का अनुभव अद्भुत है।ऐसी गतिविधियां हमारे गांव में पहली बार हो रही है। जिन शिक्षकों से हम पढ़ने को लालायित रहते थे वे खुद हमारे गांव में पढ़ा रहे हैं।
दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन सीएम सांइस के वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा दिलीप कुमार झा, गणित विभाग के अध्यक्ष डा अभय सिंह एवं भौतिकी विभाग के डा सुजीत कुमार चौधरी ने छात्रों की समस्याओं का निराकरण किया। दूसरे दिन के कार्यक्रम में पृथक विषयों के विद्वान शिक्षक अपना ज्ञान गांव के युवाओं को देंगे।इस शैक्षणिक कार्यक्रम में तारालाही गांव के कुल 62 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
मौके पर गांव के बुद्धिजीवी श्री महेंद्र नारायण चौधरी, श्री सुमन भगत और श्री राकेश भारती का सकारात्मक सहयोग मिला जिसके लिए कार्यक्रम पदाधिकारी ने उनके प्रति आभार प्रकट किया।
महाविद्यालय के स्वयंसेवक प्रभात कुमार झा ने आयोजन में महती भूमिका निभाई तथा उपस्थित छात्रों में मिथिलेश भारती, रितेश रंजन यादव, संजय कुमार, अंकित कुमार, आदित्य राज, रामबाबू यादव, सिकंदर कुमार, रवि प्रकाश, विकास कुमार, चंदन कुमार, मधुकांत कुमार, रितेश कुमार, और चंदन कुमार ने इस कार्यक्रम को काफी उपयोगी बताया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …