लोक अदालत से पूर्व बैठक में थानाध्यक्ष का अनुपस्थित रहना गंभीर मामला – सचिव डी.एल.एस.ए
दरभंगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय कक्ष में 14 मई 2022 (शनिवार) को होने वाले दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में दरभंगा जिला अन्तर्गत सभी थानाध्यक्ष को जिला विधिक सेवा प्राधिकार जावेद आलम द्वारा बैठक में बुलाया गया था।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत के लिये स्थानीय मामले को थाना अन्तर्गत आईडेंटीफाई किए जाते हैं, उनमें नोटिस निर्गत किया जाता है, नोटिस तामिला कि जवाबदेही थानाध्यक्ष पर होती है, लेकिन आज इस मीटिंग में अधिकांश थानाध्यक्ष उपस्थित नहीं हुए। बैठक से अनुपस्थित थानाध्यक्ष से सचिव जावेद आलम द्वारा कारणपृच्छा किया गया। इस संबंध में सचिव ने बताया कि ये एक गंभीर मामला है, इस बात को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक को भी अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि वैसे थानाध्यक्ष, जो इस बैठक में अनुपस्थित रहे, उन सभी के विरुद्ध नोटिस किया गया है। सचिव ने बताया कि इस बैठक के लिए अगली तिथि निर्धारित की जाएगी और विभाग के द्वारा इस की जानकारी दे दी जाएगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal