Breaking News

छातापुर में रोजेदारों ने अदा की दूसरे जुमे की नवाज छातापुर।सुपौल » सोनू कुमार भगत

छातापुर में रोजेदारों ने अदा की दूसरे जुमे की नवाज
छातापुर।सुपौल।सोनू कुमार भगत

रमजान माह के दूसरे जुमे पर छातापुर के मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। तमाम रोजेदारों ने रोजा रखते हुए दूसरे जुमे की नमाज अदा की और रात में तरावीह की नमाज अदा की। जुमे की नमाज के बाद मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की गई। रमजान माह के 14 वें रोजे पर दूसरे जुमे की नमाज अडेगीको लेकर मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। गांव-कस्बों से लेकर बाजार की मस्जिद तक में भारी भीड़ रही। कई स्थानों पर तो नमाजियों ने मस्जिद के बाहर सफे बिछाकर भी नमाज अदा की। इस दौरान तकरीर करते हुए अल्लाह के बताए रास्तों पर चलने की हिदायत दी गई और माह ए रमजान में बरसने वाली अल्लाह की रहमतों और बरकतों को बताया। कहा कि अल्लाह इस एक महीने में अपनी रहमतों की बारिश करता है, हर मुसलमान पर रोजा फर्ज है। इसके साथ ही मुल्क की तरक्की की दुआ की गई।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …