Breaking News

बिहार /सीतामढ़ी शत-प्रतिशत बच्चो के नामांकन के लिए बचपन बचाओ आंदोलन चला रहा जन जागरूकता अभियान

शत-प्रतिशत बच्चो के नामांकन के लिए बचपन बचाओ आंदोलन चला रहा जन जागरूकता अभियान

सीतामढ़ी:- विद्यालय में शत-प्रतिशत बच्चों के नामांकन सुनिश्चित करवाने हेतु जिला के बथनाहा प्रखंड के रुपौली गांव में बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से
जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अभियान के सफलता हेतु शनिवार को स्कूली छात्र छात्राओं को अपने आस पड़ोस के अनामांकित बच्चों को प्रेरित कर विद्यालय से जोड़ने के लिए शिक्षा के महत्व को समझा कर जागरूक किया गया ताकि बच्चों के बीच शिक्षा के प्रति लगाव को देखकर गाँव में शिक्षा का महत्व जन जन तक पहुँचे , और नामांकन से वंचित बच्चों को स्कूल से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शंभू शरण सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन करना है ताकि शिक्षा से वंचित कोई भी बच्चा न हो सके। बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी ने बताया कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है प्रखंड के विभिन्न महादलित टोला सहित अन्य गांव में नामांकन से वंचित बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए बचपन बचाओ आंदोलन की अभियान चलाएगा। इस अवसर पर बच्चों ने कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा सबका अधिकार, मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ का नारा बुलंद करते हुए नियमित विद्यालय आने और गांव के अनामांकित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संकल्प लिया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …